{"_id":"58f3b9544f1c1b3874470c3d","slug":"fir-registered-on-bsf-soldier-in-batmaloo-incident","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर: बटमालू फायरिंग मामले में बीएसएफ जवान पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर: बटमालू फायरिंग मामले में बीएसएफ जवान पर मुकदमा दर्ज
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Mon, 17 Apr 2017 06:47 AM IST
विज्ञापन
कश्मीर घाटी में हिंसक प्रदर्शन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर के बटमालू इलाके में शनिवार को फायरिंग में एक युवक के मारे जाने के मामले में बीएसएफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इसके साथ ही इस घटना के विरोध में अलगाववादियों के बंद के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ।
पुलिस ने बताया कि घटना के दोषी बीएसएफ कर्मी के खिलाफ 302 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना में बारामुला के चंदूसा निवासी सज्जाद हुसैन की मौत हो गई थी, जो इन दिनों एसडी कालोनी बटमालू में रहकर बटमालू बस स्टैंड में रिस्ता बेचता था। इस बीच 38 बटालियन बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर राजेंद्र बाघड़े की ओर से पुलिस को घटना के बाबत रिपोर्ट दी गई है।
इसमें कहा गया है कि तीन वाहनों का छोटा काफिला हुमहामा स्थित बीएसएफ हेडक्वार्टर की ओर जा रहा था। काफिला अलोचीबाग स्थित आर्मी वेटनरी यूनिट से लौट रहा था। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस दौरान काफिला युवाओं के भारी पथराव की चपेट में आ गया। युवाओं ने काफिले में शामिल एक जवान से राइफल लूटने की कोशिश की। यह जवान टंगधार यूनिट से रविवार को ही लौटा था।
विज्ञापन
राइफल लूट से बचने के लिए जवानों ने फायरिंग की जिसकी चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। उधर, अलगाववादियों के बंद के आह्वान के चलते दुकानें तथा व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। सड़कों पर वाहन भी नहीं चले। अलगाववादी नेताओं को नजरबंद रखा गया था। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।