{"_id":"66bbe4df58e5a5bbf70c7525","slug":"fir-lodged-against-nayab-tehsildar-jammu-news-c-10-jam1008-420171-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: आय से अधिक संपत्ति मामले में तत्कालीन नायब तहसीलदार पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: आय से अधिक संपत्ति मामले में तत्कालीन नायब तहसीलदार पर केस दर्ज
विज्ञापन
- दो वर्ष पूर्व 1.5 लाख रुपये की रिश्वत लेने में भी गिरफ्तार हो चुका है
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में घरोटा के तत्कालीन नायब तहसीलदार के खिलाफ केस दर्ज किया है। अशोक कुमार पर दो वर्ष पूर्व भी रिश्वत लेने का केस दर्ज हुआ था। तब अशोक कुमार पर दलाल रमन गुप्ता के साथ मिलकर जमीनों की खरीदो-फरोख्त को लेकर केस दर्ज किया गया था।
ताजा मामले की जांच में पता चला है कि आरोपी ने अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर कई तरह की संपत्ति बना रखी है। उसने अपने कार्यकाल के दौरान अपने और परिवार के सदस्यों के नाम पर कई चल और अचल संपत्तियां अर्जित कीं। इसमें बीडीओ कार्यालय अखनूर के पास करोड़ों रुपये का एक आलीशान घर (डुप्लेक्स), लग्जरी कार और दोपहिया वाहन, अन्य संपत्तियां, बैंक खातों में मोटी राशि शामिल है। यह भी पता चला है कि उसने बेटी की शादी पर भारी धनराशि खर्च की थी।
इसके अलावा उसका परिवार विलासितापूर्ण जीवन व्यतीत कर रहा है। अब तक की जांच में उसकी जितनी संपत्ति का पता चला है, वो उसकी कमाई के स्रोत से कई गुणा अधिक है। बता दें कि वर्ष 2022 में एसीबी की टीम ने नायब तहसीलदार को अपने लिए काम करने वाले दलाल रमन गुप्ता के साथ जमीन की फर्द काटने के लिए 1.5 लाख रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने पर गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
29 जून 2022 को एसीबी के सेंट्रल पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई थी जिसकी जांच में पता चला कि नायब तहसीलदार ने बड़े स्तर पर आय से अधिक संपत्ति बनाई है। इस समय अशोक कुमार रियासी में तैनात हैं।