फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   FIR graph locked in lockdown

लॉकडाउन में लॉक हुआ एफआईअर का ग्राफ

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 03:41 PM IST
विज्ञापन
FIR graph locked in lockdown
जम्मू। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस ने प्रदेश पुलिस के काम करने के तरीको को पूरी तरह से बदल दिया है। पुलिस पर इसका काफी असर पड़ा है। पुलिस की कार्यप्रणाली पूरी तरह से राहत पुलिस की कार्यप्रणाली बन गई है। अपराध पर अंकुश लगा है। यूं कहें कि थानों में एफआईआर से पुलिसकर्मी तौबा कर रहे हैं। लॉकडाउन के 15 दिनों में जम्मू जिले के 27 थानों में 25 से 30 एफआईआर ही दर्ज हुई हैं। जबकि यह आंकड़ा 500 से पार होता है। दरअसल, अधिकतर मामलों में दर्ज होने वाली एफआईआर की कई तरह की औपचारिकताएं हैं। जिसमें सबसे अहम किसी भी अपराधी का मेडिकल होता है। इस समय पुलिस मेडिकल को लेकर कहीं भी जाने से परहेज कर रही है। क्योंकि इस समय किसी भी मेडिकल संस्थान पर जाना खतरे से खाली नहीं। ऐसे में पुलिस परहेज ही कर रही है कि एफआईआर दर्ज न हो। यदि कोई भी मामला आ भी रहा है तो उसे अपने स्तर पर ही सुलझाया जा रहा है। ऐसे में पुलिस का पूरा ध्यान लोगों को राहत देने पर केंद्रित हो गया है। पुलिस ने पिछले 15 दिन मे जो एफआईआर दर्ज की हैं, उनमें भी अधिकतर कोविड 19 से जजुड़ी हुई हैं। एक डीएसपी स्तर के अफसर ने बताया कि इस समय हमारा लक्ष्य लोगों को कोविड 19 से राहत देने का है। इससी में पूरी फोर्स लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed