{"_id":"586a6bbd4f1c1b02521586be","slug":"fir-against-illegal-agents-in-vaishno-devi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए जरूरी खबर, गैरकानूनी ट्रेवल एजेंटों से हो जाएं सावधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए जरूरी खबर, गैरकानूनी ट्रेवल एजेंटों से हो जाएं सावधान
ब्यूरो, अमर उजाला/कटड़ा
Updated Sun, 08 Jan 2017 12:41 PM IST
विज्ञापन
वैष्णो देवी
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री माता वैष्णो देवी के यात्रियों को प्रलोभन देकर गैरकानूनी ढंग से कटड़ा-सांझीछत हेलीकाप्टर टिकट की बुकिंग कर रहे ट्रेवल एजेंटों के खिलाफ श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने सख्त कदम उठाए हैं।
बोर्ड के सीईओ अजीत कुमार साहू ने कटड़ा पुलिस स्टेशन में गैर कानूनी रूप से हेलीकाप्टर टिकट की बुकिंग कर रहे ट्रेवल पोर्टल डब्ल्यूूडब्ल्यूूडब्ल्यू.फ्लाइटराजा.काम के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
श्राइन बोर्ड कार्यालय में गैर कानूनी ढंग से विभिन्न ट्रेवल एजेंटों द्वारा यात्रियों को कटड़ा-सांझीछत और इसी रूट की वापसी की हेलीकाप्टर टिकट की बुकिंग करने की शिकायतें मिल रही थीं। इसके लिए विभिन्न वेबसाइटों के माध्यम से वैष्णो देवी के यात्रियों को विशेष पैकेज के आफर दिए जा रहे हैं।

बोर्ड के अलावा किसी को भी हेलीकाप्टर टिकट का अधिकार नहीं
माता वैष्णो देवी
- फोटो : File Photo
सीईओ के अनुसार बोर्ड की ओर से किसी भी व्यक्ति, एजेंसी को हेलीकाप्टर टिकट के अलावा बोर्ड कीआवासीय व्यवस्थाओं की बुकिंग का अधिकार नहीं दिया गया है।
बोर्ड की ओर से एकमात्र डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.मांवैष्णोदेवी.ओआरजी पर ही इसका अधिकार दिया गया है। बोर्ड की ओर से ऐसे ट्रेवल एजेंटों और वेबसाइटों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाती रही है।
बोर्ड की ओर से एकमात्र डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.मांवैष्णोदेवी.ओआरजी पर ही इसका अधिकार दिया गया है। बोर्ड की ओर से ऐसे ट्रेवल एजेंटों और वेबसाइटों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाती रही है।