फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   fine

अधिक रेट पर इंजन ऑयल बेचने वाली मुंबई की कार कंपनी पर ठोका 50 हजार का जुर्माना

विज्ञापन
fine
जम्मू। मुंबई की एक कार कंपनी को मापतौल विभाग ने 50 हजार का जुर्माना ठोका है। यह कंपनी जम्मू में बिना एमआरपी के इंजन ऑयल बेच रही थी। एक उपभोक्ता की शिकायत पर विभाग ने यह कार्रवाई की। एफसीए इंडिया आटोमोबाइल लिमिटेड कंपनी पर यह जुर्माना लगा है। उपभोक्ता ने अपनी शिकायत में कहा कि उसकी कार की रूटीन सर्विस के दौरान जो इंजन ऑयल दिया गया, उस पर एमआरपी था ही नहीं।
विज्ञापन

विभाग के डिप्टी कंट्रोलर मनोज प्रभाकर ने बताया कि जब कार चालक ने कार में ऑयल डलवाया तो उसे शक हुआ कि उसको अधिक रेट लगाया गया है। किसी तरह से उसने ऑयल का रेट पता किया। पता चला कि एमआरपी था ही नहीं। उपभोक्ता ने उनके पास शिकायत दर्ज कराई। इंस्पेक्टर पूजा और रोहित बाली की टीम ने कुंजवानी स्थित कार डीलर की चेकिंग की। ऑयल के साथ अन्य कार स्पेयर पार्ट की भी चेकिंग की गई। जांच में पाया गया कि ऑयल पर एमआरपी नहीं था। इसके बाद विभाग ने केस दर्ज कर लिया। साथ ही कंपनी को लीगल नोटिस भी जारी कर दिया गया। कंपनी से पूछा गया है कि क्यों न उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। प्रबंधन ने इस पर अपनी गलती मानी और उन्हें 50 हजार का जुर्माना लगाया गया। कंपनी ने यह जुर्माना भरा है। विभाग ने चेतावनी देते हुए डीलर को कहा कि दोबारा से ऐसा हुआ तो उसकी डीलरशिप रद्द कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed