फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   financing module of Hizbul Mujahideen busted, 3 arrested

हिजबुल मुजाहिदीन के फाइनेंसिंग मॉड्यूल का पर्दाफाश

Tue, 14 Jul 2015 01:32 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Tue, 14 Jul 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
financing module of Hizbul Mujahideen busted, 3 arrested

दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले में पुलिस ने सोमवार को हिजबुल मुजाहिदीन (हिज्ब) आतंकियों के फाइनेंसिंग मॉड्यूल का पर्दाफाश करने के साथ उसके तीन सदस्यों को दबोचा है। पुलिस ने उनके पास से साढ़े सत्रह लाख रुपये के अलावा 33 नकली गोल्डन पाउंड (एडवर्ड) भी बरामद किए हैं।

विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली थी कि कई आतंकी गतिविधियों में शामिल तौसीफअहमद शेख और मोहम्मद अब्बास शेख को सीमा पार से नकली गोल्डन सिक्के (एडवर्ड गोल्डन पाउंड) की सप्लाई हुई। वह अनंतनाग के वनपोह निवासी मुश्ताक अहमद और कईमुह कुलगाम निवासी मुद्दसिर अहमद शेख की सहायता से लोगों को धोखा देकर यह सिक्के बेच रहे हैं।
विज्ञापन


इस पर कुलगाम पुलिस ने आतंकी तौसीफ के भाई मुद्दसिर अहमद शेख को दबोच लिया और उससे 12.5 लाख रुपये बरामद किए। शुरूआती जांच में गिरोह के दो अन्य सदस्य मुश्ताक अहमद निवासी वनपोह अनंतनाग और मोहम्मद इकबाल खान उर्फ मंजूर निवासी विहल शोपियां पुलिस के हत्थे चढ़े। उनसे पांच लाख रुपये के अलावा 33 नकली गोल्डन पाउंड (एडवर्ड) बरामद किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed