{"_id":"585bbc244f1c1b774fe3b3a5","slug":"finance-minister-instructed-for-digitalisation-of-panchayats","type":"story","status":"publish","title_hn":"वित्त मंत्री ने दिए आदेश, डिजिटलाइजेशन के लिए उठे ये बड़ा कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वित्त मंत्री ने दिए आदेश, डिजिटलाइजेशन के लिए उठे ये बड़ा कदम
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 22 Dec 2016 05:12 PM IST
विज्ञापन
डिजिटलाइजेशन के लिए बड़े कदम की कोशिश
- फोटो : डेमो फोटो
जम्मू में डिजिटल बैंकिंग पर स्टेट लेबल बैंकर्स कमेटी की बैठक बुधवार को हुई। इसमें सरकार के वित्त मंत्री हसीब द्राबू ने कहा कि डिजिटल बैंकिंग सिर्फ एक नई तकनीक को अपनाना नहीं, बल्कि समाज की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना है। इसलिए डिजिटल बैंकिंग से पहले उन मुद्दों को हल करें, जो इसके पीछे हैं।
उन्होंने कहा कि रियासत में काफी नाजुक हालात हैं। खासकर कश्मीर में कैश की मांग बहुत ज्यादा है। सभी बैंक लोगों की मांगों को पूरा करें, लेकिन एक रणनीति अपने दिमाग में रखें कि वित्तीय ढांचे की जरूरत भी अपग्रेड करनी है। बैंक और उपभोक्ता में विश्वास होना बहुत जरूरी है।
तभी डिजिटल बैंकिंग पूरी तरह से कारगर साबित हो सकती है। जब एक बार विश्वास बना लिया गया तो आनलाइन सिस्टम को लागू करने में कोई दिक्कत पेश नहीं आएगी। तब हम कैशलेस सेवा दे सकेंगे। इस कंसेप्ट के लिए पंचायतों का सहयोग लेने के लिए भी कहा गया। कहा कि इससे लोगों में विश्वास बनाने में मदद होगी। बैंकों को 100 डिजिटल पंचायतें बनाने के लिए कहा गया है।