{"_id":"baf05ccd8f0d4ba600a239ac5b09d3b0","slug":"final-cricket-mach-cancelled-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरी बार टला महामुकाबला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरी बार टला महामुकाबला
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Thu, 26 Feb 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस मार्टीयर्स क्रिके्ट प्रतियोगिता का फाइनल मैच बदमिजाज मौसम के चलते मूसलाधार बारिश की भेंट चढ़ गया।
विज्ञापन
क्रिकेट के महामुकाबले के उत्साह को मौसम की मार ने फिर से ठंडा कर दिया। उत्तर भारत की सबसे लोकप्रिय क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच का रोमांच बंधने जा ही रहा था कि पूर्व संध्या पर बदमिजाज मौसम ने जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम को जलाशय में तब्दील कर दिया।
शुरुआती हल्की फुहार से आपात व्यवस्थाओं के बारे में सोच रहे आयोजकों को बारिश की तेज झड़ी ने आखिरकार खेल स्थगित करने को मजबूर कर दिया। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में वीरवार को पांचवी पुलिस मार्टीयर्स मेमोरियल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच प्र्रस्तावित था।
विज्ञापन
एएमसी गुड़गांव और होशियारपुर की साबी इलेवन के बीच इस भिड़ंत के लिए तैयारियों को अंजाम दिया जा रहा था। ऐन मौके पर बारिश ने फिर से खेल खराब कर दिया।
प्रतियोगिता के फाइनल मैच की राह में कभी मौसम तो कभी क्रिकेट विश्व कप का शेड्यूल रोड़े अटका रहा है। इससे पूर्व पंद्रह फरवरी को फाइनल मैच की तारीख निर्धारित की गई थी, लेकिन क्रिकेट विश्व कप में भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला होने की वजह से फाइनल की तारीख बदलकर बीस फरवरी कर दी गई।
विज्ञापन
तैयारियां चरम पर पहुंची थीं कि ऐन मौके पर बारिश ने सारी तैयारियों पर पानी फेर दिया। इसके बाद 26 फरवरी को फाइनल मैच तय हुआ। बुधवार सुबह तक आयोजकों की ओर से तैयारियों की हलचल जारी थी, लेकिन इस बार फिर मौसम ने खलल डालकर मैच स्थगित करने के हालात बना दिए।
जम्मू-कश्मीर पुलिस के वार्षिक खेल कैलेंडर की सबसे बड़ी प्रतियोगिता का समय बदलने पर विचार किया जा रहा है।
जेके पुलिस और शहीद वेल्फेयर कमेटी के संयुक्त महाआयोजन में साफ मौसम और राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों की उपलब्धता का पहलू बेहद महत्वपूर्ण है।
वर्तमान में वार्षिक कैलेंडर के तहत प्रतियोगिता का आयोजन दिसंबर में किया जाता है। इस दफा चुनाव की वजह से प्रतियोगिता जनवरी में शुरू की जा सकी। सूत्रों के अनुसार प्रतियोगिता के छठे संस्करण के लिए अक्तूबर महीने का समय प्रस्तावित किया गया है।
मुमकिन है प्रतियोगिता का आयोजन अक्तूबर महीने से ही किया जाए। गौरतलब है कि वर्तमान शेड्यूल में प्रतियोगिता को बारिश और कोहरे की चुनौती का सामना करना पड़ता है।