फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   filter water and 3g service for amarnath pilgrims

अमरनाथ में फ्री में मिलेगा मिनरल वाटर और 3G!

Sat, 06 Jun 2015 01:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 06 Jun 2015 01:25 PM IST
विज्ञापन
filter water and 3g service for amarnath pilgrims

देशभर से बाबा बर्फानी के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को अमरनाथ यात्रा में पीने के पानी के लिए पैसे नहीं खर्च करने पड़ेंगे। पहली बार यात्रियों को दोनों यात्रा मार्गों में फिल्टर किया हुआ प्राकृतिक स्रोतों का पानी पीने को मिलेगा। इसके लिए दो जिलों के जिला प्रशासन ने एनजीओ के साथ मिलकर यात्रा मार्ग पर मिनी फिल्टर प्लांट लगाने का निर्णय लिया है। ताकि श्रद्धालुओं को पीने के पानी के लिए मशक्कत न करनी पड़े।

विज्ञापन


यही नहीं, यात्रा मार्ग के बेस कैंपों में एटीएम सेवा भी श्रद्धालुओं को मिलेगी। आनंतनाग के जिला उपायुक्त बशीर अहमद खान ने बताया कि कुछ गैर सरकारी संस्थाओं से बात की गई है। पहलगाम रूट में छह जगहों पर मिनी फिल्टर प्लांट लगाए जाएंगे, यहां श्रद्धालुओं को पीने का पानी मिलेगा। इससे पहले यात्रियों को चंदनबाड़ी से आगे पहुंचते ही पानी खरीद कर पीना पड़ता है।
विज्ञापन


चंदनबाड़ी से पानी की बोतल 25 रुपये से शुरू होती है, जो गुफा तक पहुंचते पहुंचते 50 रुपये तक पहुंच जाती है। इन फिल्टर प्लांट को उन जगहों पर लगाया जाएगा, यहां पर प्राकृतिक जल स्रोत हैं। इनमें शेषनाग झील मुख्य रूप से शामिल है। इसके अलावा भी यहां प्राकृतिक पानी होगा, वहां पर मिनी फिल्टर प्लांट लगाया जाएगा। बालटाल रूट में भी एक दो स्थान पर यह प्लांट लगाकर पानी पिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भोले के भक्तों को मिलेगी थ्री जी सेवा
श्री अमरनाथ यात्रा में मोबाइल सेवा की समीक्षा करते हुए शुक्रवार को श्राइन बोर्ड और बीएसएनएल के अधिकारियों के बीच बैठक हुई। चीफ एग्जीक्यूटिव अधिकारी पी के त्रिपाठी ने बैठक ली। इसमें बीएसएनएल को कहा कि 25 जून से पहले मोबाइल सेवा उपलब्ध कराएं। सभी एजेंसियों को कहा कि आपस में तालमेल बढ़ाएं और इस सेवा को सुनिश्चित करें।

बैठक में बताया गया कि जम्मू कश्मीर में दूसरे राज्यों की प्री पेड मोबाइल सेवा काम नहीं करती। इसलिए उपभोक्ता अपने साथ पोस्ट पेड सिम लेकर ही आएं। हालांकि श्रद्धालुओं को सात से आठ दिन की अवधि वाली प्री पेड सिम दी जाएंगी। बालटाल और चंदनगाड़ी बेस कैंप में यह प्री पेड सिम दी जाएंगी। बताया गया कि पंजतरनी, पवित्र गुफा और शेशनाग में वीसैट स्थापित हों।

इसके अलावा आठ जगहों पर बड़े टावर लगाएं। यहां पर थ्री जी सेवा भी उपलब्ध हो। पांच अन्य जगहों पर 2जी सेवा के टावर भी लगाने के लिए कहा गया है। सीईओ ने अन्य मोबाइल कंपनियों से भी कहा कि वह लोग सर्विस देने के लिए आगे आएं। बैठक में अतिरिक्त सीईओ जतिंदर सिंह, चीफ सिग्नल अधिकारी मंजीत सिंह और बीएसएनएल के सीजीएम सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।

चंदनबाड़ी और बालटाल में एटीएम की सुविधा
पहली बार यात्रा के दोनों मार्गों पर एटीएम की सेवा रहेगा। चंदनबाड़ी और बालटाल दोनों में एटीएम लगाया जाएगा। हालांकि यह अस्थायी रूप से स्थापित होंगे। श्रद्धालुओं को पैसे के लिए कोई मशक्कत न करनी पड़े, इसलिए ऐसा किया जा रहा है।


15 जून तक बर्फ हटेगी
यात्रा के दोनों मार्गों पर बर्फ हटाने का काम तेजी से चल रहा है। बालटाल और चंदनबाड़ी में बर्फ हटा ली गई है। चंदनबाड़ी के आगे एक किलोमीटर तक बर्फ हटा ली गई है। बर्फ हटाने के लिए स्थानीय लोगों की मदद ली जा रही है, ताकि तेजी आ सके। यहां यहां से बर्फ हटती जा रही है, वहां पर सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed