{"_id":"67fabf035a6b55cd3301018a","slug":"fighter-eleven-reach-in-final-of-cricket-tournament-reasi-news-c-202-1-sjam1001-122233-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: माहौर वॉरियर्स को हराकर फाइनल में पहुंची फाइटर इलेवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: माहौर वॉरियर्स को हराकर फाइनल में पहुंची फाइटर इलेवन
विज्ञापन
मैच से पहले खिलाड़ियों से मिलते ग्रामीण विकास विभाग के सहायक कमिश्नर।
जिला प्रीमियर क्रिकेट लीग : फाइटर इलेवन की कल स्पार्टन टीम के साथ होगी खिताबी जंग
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। जिला प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। फाइटर इलेवन की टीम ने माहौर वाॅरियर्स को नौ रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब रविवार को फाइटर इलेवन की खिताबी जंग स्पार्टन टीम के साथ होगी।
इससे पूर्व, फाइटर इलेवन ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी चुनी। टीम ने 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर कुल 148 रन बनाए। फाइटर इलेवन के बल्लेबाज वीर जमवाल ने 41 और रमणीक जमवाल ने 63 रनों की शानदार पारी खेली। इसके बाद सरफराज ने नाबाद 12 और पंकज सिंह ने नाबाद 10 रन बनाए। माहौर वाॅरियर्स के गेंदबाज मोहम्मद यासीन व इशाक मलिक ने
दो-दो जबकि मालिक शाहिद उल इस्लाम,जड्डू और सरबजीत ने एक-एक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी माहौर वाॅरियर्स टीम के बल्लेबाज फाइटर इलेवन के गेंदबाजों के आगे खुल कर खेल नहीं पाए। पहले 10 ओवर में टीम पांच विकेट के नुकसान पर 66 रन ही बना पाई। टीम के बल्लेबाज साहिल ने 31 रन बनाए। वहीं, बल्लेबाज मालिक जाहिद उल इस्लाम ने 38 और अल्ताफ मलिक ने 24 रनों की पारी खेल कर स्कोर को आगे बढ़ाया लेकिन इन दोनों के आउट होने के बाद 20 ओवर में पूरी टीम नौ विकेट के नुकसान पर 139 रन ही बन सकी।
विज्ञापन
फाइटर इलेवन के गेंदबाज सरफराज ने चार विकेट झटके। उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। इसके अलावा गेंदबाज चरण ने तीन विकेट लिए। प्रतियोगिता का फाइनल जीतने वाली टीम को एक लाख रुपये व उपविजेता को पचास हजार रुपये की इनामी राशि दी जाएगी।