{"_id":"ce79e24d622c66bafd32df73a73072b5","slug":"fifth-police-memorial-cricket-tournament-final-on-26-feb-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांचवीं पुलिस मार्टीयर्स मेमोरियल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल 26 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांचवीं पुलिस मार्टीयर्स मेमोरियल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल 26 को
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Mon, 23 Feb 2015 06:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में महामुकाबले के लिए तारीख तय हो गई है। बारिश की वजह से स्थगित किए गए पांचवीं पुलिस मार्टीयर्स मेमोरियल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच को अब आगामी 26 फरवरी को करवाया जाएगा।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस और शहीद वेल्फेयर कमेटी के संयुक्त आयोजन के खिताबी मुकाबले का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।
इससे पूर्व बीस फरवरी को प्रस्तावित फाइनल मैच की तैयारियों को मुकम्मल कर लिया गया था, लेकिन ऐन मौके पर मौसम खराब होने की वजह से महामुकाबले को रद्द करने का फैसला किया गया। मौसम साफ होने के बाद अब फिर से फाइनल मैच की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
एक तरफ क्रिकेट विश्व कप के रोमांच से क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह बना हुआ है, वहीं दूसरी तरफ जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली जाने वाली उत्तर भारत की सबसे लोकप्रिय क्रिकेट प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र बन गई है।
विज्ञापन
मौसम की वजह से फाइनल मैच स्थगित होने के बाद से क्रिकेट प्रेमी लगातार महामुकाबले का इंतजार कर रहे हैं। शहीद वेल्फेयर कमेटी से मिली जानकारी के अनुसार क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच अब 26 फरवरी को खेला जाना प्रस्तावित है।
पुलिस और कमेटी सदस्यों ने इसके लिए तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। खिताबी मुकाबले के लिए लोगाें में बढ़ते उत्साह को देखते हुए फाइनल मैच में विशेष व्यवस्थाएं की जाएंगी, ताकि हर साल की तरह इस बार भी प्रतियोगिता का फाइनल दर्शक संख्या और खेल के माकूल परिस्थितियों के लिहाज से यादगार रहे।
प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले की तरह ही दर्शकों के लिए क्रिकेट पिच भी खास आकर्षण का केंद्र रहेगी। प्रतियोगिता के मैच दर मैच ग्रीन टॉप पिच की परिस्थितियां लगातार चर्चा का विषय बनती है।
लगातार मैच होने की वजह से पिच पर से घास बेहद कम रह गई थी, लेकिन अब चूंकि लंबे समय तक पिच को आराम दिया गया है, ऐसे में पिच के ऊपर हरी घास उग आई है।
पिच क्यूरेटर बोधराज के अनुसार फाइनल मैच में पिच पर गेंद का उछाल और गति दोनों बढ़ सकती है। ऐसे में गेंद और बल्ले का संघर्ष देखने को मिलेगा।