फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   fewer jawan martyr in operation

आतंकियों से मुठभेड़ में जानी नुकसान में आई कमी

Sun, 17 Jan 2016 07:57 PM IST
Updated Sun, 17 Jan 2016 07:57 PM IST
विज्ञापन
fewer jawan martyr in operation

कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद होने वाले सुरक्षा बलों के जवानों की संख्या में कमी आई है। वर्ष 2015 में आतंक विरोधी अभियान में 41 जवान शहीद हुए।

विज्ञापन


वर्ष 2013 में शहीदों की संख्या में हलकी बढ़ोतरी (110 से 113) हुई थी, लेकिन वर्ष 2014 में यह संख्या 51 हो गई थी। 2015 में इसमें और कमी आई। हालांकि इस साल रियासत के युवाओं में कट्टरता बढ़ी है।
विज्ञापन


खासकर आईएसआईएस के आने के बाद इसमें इजाफा हुआ है। लेकिन सुरक्षा बल आतंकियों का प्रभावशाली ढंग से सामना करने में सफल रहे हैं। मुठभेड़ में मरने वाले आतंकियों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। वर्ष 2012 में 84 आतंकी मार गिराए गए थे, जबकि 2013 में 100 मारे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुरहान बना नई चुनौती

fewer jawan martyr in operation

वर्ष 2015 में सुरक्षा बलों को आतंकी कमांडर बुरहान वानी के रूप में नई चुनौती का सामना करना पड़ा जो घाटी में हिजबुल मुजाहिदीन का युवा चेहरा है।

वह 11 सदस्यीय टीम के साथ सोशल नेटवर्किंग में युवाओं को आतंकी संगठन की ओर आकर्षित करने का प्रयास कर रहा है। बुरहान ने फेसबुक में कई तस्वीरें पोस्ट कीं।

इसमें हथियारों का प्रदर्शन करने के साथ असाल्ट राइफल के साथ युवाओं को प्रशिक्षण देने के वीडियो जारी किए गए। ताकि सुरक्षा बलों को मानसिक रूप से कमजोर किया जा सके। बुरहान ने एक वीडियो से संदेश जारी कर लोगों को जिहाद के बारे बताया और कश्मीरी युवाओं को आतंकवाद से जुड़ने की अपील की।

साल की शुरुआत ही आतंकियों के मरने से हुई

fewer jawan martyr in operation

वर्ष 2015 के आरंभ में ही 15 जनवरी को केलार वन में हुई मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के ग्रुप कमांडर व पाकिस्तानी आतंकी अबु तोयबा सहित पांच आतंकी मारे गए।

15 दिनों बाद आतंकियों के हमले में आर्मी के कर्नल एमएन राय और पुलिस के अधिकारी को पुलवामा में शहीद हो गए। मुठभेड़ में दो आतंकी भी ढेर हुए। जनवरी में 10 आतंकियों की मौत हुई।

फरवरी में आठ आतंकियों को मार गिराया गया। सितंबर माह में कश्मीर में 18 गुरिल्लों को मार गिराया गया। इस दौरान चार सुरक्षाकर्मी शहीद हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed