फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   festival session, cheese sampling

Jammu News: दीपावली से पहले बाजारों में खाद्य पदार्थ की जांच शुरू, बीसी रोड पर दुकानों से पनीर के लिए सैंपल

विज्ञापन
festival session, cheese sampling
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। खाद्य सुरक्षा विभाग ने वीरवार को शहर में खाने-पीने के सामान की गुणवत्ता जांचने के लिए अभियान शुरू किया। दीपावली से पहले लोगों की सेहत का ध्यान रखते हुए जरूरी कदम उठाया गया। एफडीए आयुक्त के निर्देश के अनुसार डीएफसीओ की टीमों ने निरीक्षण के लिए कमर कस ली है। इसके तहत शहर के बाजारों का दौरा किया जा रहा है। बीसी रोड समेत अन्य स्थानों पर खाद्य व्यवसाय संचालकों के प्रतिष्ठानों पर छापे मारे गए। टीमों ने विश्लेषण के लिए प्रत्येक दुकान से पनीर के तीन नमूने लिए। संदिग्ध नमूनों को मौके पर नष्ट कर किया गया। मिलावटखोरी रोकने के लिए टीमों ने मिठाई की दुकानों, बेकरी डीलरों, दूध और इससे बने उत्पादों को सफाई और मानक का पालन करने के निर्देश दिए।


भगवती नगर में कार्रवाई, पांच किलो पॉलीथिन जब्त

जम्मू। नगर निगम पॉलीथिन के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए लगातार ड्राइव चला रहा है। इसके लिए टीमें जगह-जगह दबिश देकर कार्रवाई कर रही हैं। साथ ही जुर्माना वसूला जा रहा है। अब वीरवार को नगर निगम के एएसओ विजय कुमार, एसआई सुभाष चंद्र और एसआई विवेक सूद की टीम ने जोन 1 भगवती नगर में पांच किलो पॉलीथिन जब्त किया। अधिकारियों के अनुसार प्रतिबंधित पॉलीथिन में सामान बेचने या खरीदने वालों के भी चालान किए जा रहे हैं। पांच दुकानों और छह रेहड़ी संचालकों से 4600 रुपये वसूले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed