फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   festival news

Jammu News: करवाचौथ की खरीदारी के लिए उमड़ी महिलाओं की भीड़

विज्ञापन
festival news
बाजारों में खरीदारों की भीड़। चिटी चौक पर उमड़े खरीदार। संवाद
- पुरानी मंडी, पटेल बाजार सहित तिलक बाजार रोड पर रौनक
विज्ञापन

- त्योहारी सीजन में धीमे पड़े बाजार को मिली गति
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। बीते दो सप्ताह से शहर के सुस्त पड़े बाजार को नई ऊर्जा मिल गई है। त्योहारी सीजन से बाजारों में रौनक बढ़ी है। आगे करवाचौथ, धनतेरस व दिवाली का पर्व है। ऐसे में शहर के लगभग हर बाजार में खरीदारों की भीड़ है। करवाचौथ को लेकर बाजारों में विभिन्न दुकानों पर विशेषकर महिलाओं की चहल-पहल है। महिलाएं जहां सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर रंगबिरंगी चूड़ियां, कड़े व अन्य सुहाग का सामान खरीद रही हैं, वहीं अपनी मनपसंद की साड़ियां, ज्वैलरी आदि की भी खरीददारी कर रही हैं।

शहर के पुरानी मंडी, पटेल बाजार व तिलक रोड बाजार में रविवार को भी दुकानें खुली रहीं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद बनी स्थिति से उबरने के लिए यह त्योहारी सीजन किसी स्टार्टअप से कम नहीं है। दुकानदारों का कहना है काफी समय बाद बाजार में तेजी है। लोगों की आमद दिखी है। करवाचौथ पर मिट्टी के दिए, करवा सहित पूजा की सामग्री को सजाए हुए दुकानदारों की खुशी देखते ही बन रही है। कपड़ा बाजार में भी पुरानी मंडी में मध्यम श्रेणी से लेकर उच्च श्रेणी वर्ग तक कपड़ों की नई वैरायटी जहां उपलब्ध है वहीं शृंगार प्रसाधन के लिए शहर की महिलाओं की पहली पसंद पुरानी मंडी से लेकर पटेल बाजार व तिलक बाजार रोड सहित लिंक रोड है। यहां पर रविवार को सुबह से ही महिलाएं अपनी जरूरतों का सामान, कपड़े आदि की खरीदारी सहित मिट्टी के करवा खरीदने के लिए जुटीं। रविवार को अमूमन दिनों में बाजार बंद रहता है और फुटपाथ पर ही दुकानें सजी रहती हैं लेकिन त्योहार को लेकर बाजार खुले हुए हैं। जैन बाजार के ज्वैलर आशुतोष ने बताया कि सोने-चांदी के आभूषणों की बिक्री के प्रति आशा है कि बिजनेस अच्छा रहेगा। करवाचौथ व आगे धनतेरस पर बाजार को बूम मिलना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed