फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   festival

आज तम्देह पर्व एवं आषाढ़ संक्रांति, राशि के अनुसार करें दान

विज्ञापन
festival
जम्मू। डुग्गर प्रदेश में विशेष महत्व रखने वाला तम्देह पर्व आज आषाढ़ संक्रांति के दिन मनाया जाएगा। डुग्गर प्रदेश में तम्देह पर्व एवं आषाढ़ संक्रांति का बहुत महत्व होता है। सूर्य देव 14 जून को मिथुन राशि में 23/53 पर प्रवेश करेंगे, आषाढ़ माह में सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश करते हैं, सूर्य का मिथुन राशि में प्रवेश, संक्रांति एवं आषाढ़ महीना प्रारंभ, आषाढ़ संक्रांति का पुण्यकाल अगले दिन सुबह 6:17 मिनट तक रहेगा। इस दिन पवित्र नदियों, सरोवरों में स्नान एवं दान-पुण्य किया जाता है। इस वर्ष कोरोना महामारी को देखते हुए घर में ही पानी में गंगा जल डालकर स्नान करें। इस दिन लोग विवाहिता बेटीयों, कुल पुरोहित एवं ब्राह्माणों को भोजन, छाता, खड़ाऊ, आंवले, आम, खरबूजे, वस्त्र, पानी का भरा घड़ा, पंखा, मिष्ठान, दक्षिणा सहित यथाशक्ति दान कर एक समय भोजन करना चाहिए। आषाढ़ संक्रांति तम्देह के दिन किया गया दान अन्य शुभ दिनों की तुलना में दस गुना अधिक पुण्य होता है। इस दिन जरूरतमंद लोगों को भी दान देना चाहिए। किसानों के अनुसार, धर्म दिहाड़ा सही मायनों में देसी आम के पकने का संकेत है। लू की गर्मी के बाद इस माह से बरसात शुरू हो जाती है और उमस में इजाफा हो जाता है। पर्व पर शनिवार को बाजारों में पानी के बर्तन आदि की खरीदारी की गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed