{"_id":"96b28c7d451c8f1b0c61e5daaa680a83","slug":"fencing-broken-several-places-at-border-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई जगहों पर टूटी बार्डर फेंसिंग के चलते सुरक्षा बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई जगहों पर टूटी बार्डर फेंसिंग के चलते सुरक्षा बढ़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 23 Sep 2014 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमा सुरक्षा बल जम्मू फ्रंटियर के आईजी राकेश कुमार ने कहा कि बारिश और बाढ़ के कारण अखनूर से लेकर कठुआ तक 192 किलोमीटर अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर तारबंदी को नुकसान पहुंचा है लेकिन यह नुकसान इतना भी ज्यादा भी नहीं है कि इस पर चिंता की जाए।
विज्ञापन
जिन-जिन स्थानों पर तारबंदी और बांधों को नुकसान पहुंचा है, उनकी रिपेयर का काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि बहुत से स्थानों पर अतिरिक्त बल के जवानों को तैनात किया गया है, जिससे सुरक्षा पुख्ता रहे। रामगढ़ सेक्टर में बसंतर नदी में आई बाढ़ से 50 मीटर से लेकर 100 मीटर तक की तारबंदी को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
जिसको बल के जवानों ने रिपेयर कर दिया है। उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय सीमा के साथ बहने वाली बसंतर, चिनाब और तवी नदी में आई बाढ़ से तारबंदी को आंशिक नुकसान पहुंचा था, जिसको रिपेयर किया जा रहा है।
विज्ञापन
केंद्र को अनुमानित खर्चे के बारे में बताया गया है। वहां से रिपेयर को जारी रखने के आदेश दिए गए हैं।