{"_id":"c785f01951f6075315f7e94e54ef2d3e","slug":"female-doctor-transfer-case-in-udhampur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला डाक्टर को दूसरे स्थान पर भेजने पर भड़के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला डाक्टर को दूसरे स्थान पर भेजने पर भड़के ग्रामीण
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
Updated Wed, 22 Oct 2014 09:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएचसी पंचैरी से महिला डाक्टर को दूसरे स्थान पर अटैच किए जाने के विरोध में बुधवार को ग्रामीणों ने पंचैरी तहसील मार्केट को बंद कर रोष रैली निकालकर स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि दो दिन के अंदर अटैचमेंट के आर्डर वापस नहीं लिए गए तो शहर पहुंच कर प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
बुधवार सुबह करीब दस बजे ग्रामीणों ने मार्केट को बंद करके रोष रैली निकाली। स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए रोष रैली तहसीलदार के कार्यालय पहुंच कर संपन्न हुई, जहां सरपंच बलदेव सिंह, पंच मदन गोपाल, जियालाल, विजय कुमार, बोधराज, रतन सिंह आदि ग्रामीणों ने तहसीलदार रमेश सिंह को बताया कि करीब एक महीना पहले ही पीएचसी पंचैरी में महिला डाक्टर को नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन
महिला डाक्टर के नियुक्त होने पर ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली थी। सबसे अधिक राहत महिलाओं को मिली, क्योंकि इससे पहले पंचैरी तहसील की गर्भवती महिलाओं प्रसव के लिए जिला अस्पताल ले जाना पड़ता था। अभी ग्रामीणों को थोड़ी राहत मिली ही थी कि दो दिन पहले ही स्वास्थ्य विभाग ने डाक्टर को उधमपुर शहर में अटैच करने के आर्डर निकाल दिए हैं, जिसका पूरी तहसील के निवासी विरोध करते हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि डाक्टर की सख्त जरूरत है। हर रोज सैकड़ों की संख्या में मरीज पीएचसी में पहुंचते हैं। डाक्टर न होने पर हर रोज ग्रामीणों को परेशानियों से जूझना पडे़गा। इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को भी है, फिर भी लापरवाही बरती जा रही है।
ग्रामीणों ने नायब तहसील को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दो दिन के अंदर अटैचमेंट के आर्डर वापस नहीं लिए गए तो सभी ग्रामीण परिवार के साथ शहर पहुंच कर धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे।