फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   fears of infiltration two suspects seen

थर्ड में देखे गए दो संदिग्ध, घुसपैठ की आशंका

Sat, 20 Sep 2014 01:02 AM IST
Updated Sat, 20 Sep 2014 01:02 AM IST
विज्ञापन
fears of infiltration two suspects seen

उधमपुर से करीब पांच किमी दूर थर्ड क्षेत्र में शुक्रवार को दो संदिग्ध देखे जाने की सूचना मिलते ही पुलिस और सीआरपीएफ के जवान अलर्ट हो गए। संयुक्त रूप से विशेष तलाशी अभियान चलाया गया।

विज्ञापन


हालांकि देर रात तक कोई संदिग्ध पकड़ा नहीं गया, लेकिन अभियान जारी रहा। दरअसल, सीआरपीफ को सूत्रों से जानकारी मिली कि दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में क्षेत्र में घूम रहे हैं।
विज्ञापन


इन दोनों व्यक्तियों ने सेना की वर्दी पहनी है और कश्मीर जाने का रास्ता पूछ रहे हैं। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

देर रात तक चला तलाशी अभ‌ियान

fears of infiltration two suspects seen

संदिग्धों की सूचना मिलते ही पुलिस और सीआरपीएफ की टुकड़ियों ने पूरे क्षेत्र की नाकाबंदी कर कर तलाशी अभ‌ियान शुर किया। आसपास के क्षेत्रों को भी खंगला गया।

संदिग्‍धों की तलाश में अतिरिक्त फोर्स को भी तैनात किया गया। देर रात तक पुलिस और सीआरपीएफ की तलाशी अभियान चलता रहा। अब तक कहीं से किसी तरह की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है।

यह भी संभावना जताई जा रही है कि बाढ़ के कारण कुछ संदिग्ध आतंकियों ने घुसपैठ की है।

पहाड़ी ठिकानों तक पहुंचने का आसान रास्ता

fears of infiltration two suspects seen

बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय सीमा से घुसपैठ के बाद पहाड़ी रास्ते से दोनों संदिग्ध उधमपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचे हैं। जहां स्थानीय लोगों ने उन्हें देख लिया। इस ग्रामीण क्षेत्र से संदिग्ध आतंकवादग्रस्त पहाड़ी जिलों में पहुंचना चाहते होंगे।


इस क्षेत्र से रामबन, किश्तवाड़, बनिहाल आदि आतंकवाद प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचना आसान है। पुलिस और सीआरपीएफ ने पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। नाकों को भी अलर्ट कर दिया है।

हर आने-जाने वाले गाड़ी की भी जांच की जा रही है। देर रात पुलिस और सीआरपीएफ का आपरेशन जारी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed