फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Father of Hizb commander Riyaz Naikoo released from detention

J&K: आतंकियों ने सभी 11 पुलिसवालों के रिश्तेदारों को किया रिहा, नाइकू ने दी तीन दिन की मोहलत

Fri, 31 Aug 2018 11:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 31 Aug 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
Father of Hizb commander Riyaz Naikoo released from detention
रियाज नायकू

दक्षिणी कश्मीर के तीन जिलों कुलगाम, अनंतनाग व पुलवामा से आतंकियों ने गुरुवार को जिन पुलिसकर्मियों के 11 परिजनों का अपहरण कर किया था, उन सभी को रिहा कर दिया है। आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन ने इन सभी को रिहा करते हुए धमकी दी है कि अगर हमारे परिवार लोगों को तीन दिन के अंदर रिहा नहीं किया जाता है कि तो फिर अगली बार किसी भी शख्स को नहीं छोड़ा जाएगा।

विज्ञापन


इससे पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शुक्रवार को आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन के कमांडर रियाड नाइकू के पिता को रिहा किया। पुलिस ने बुधवार की रात को रियाज के पिता को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। इस बात की जानकारी देते हुए एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि असदुल्लाह नाइकू को रिहा कर दिया गया है। हमने उनसे कुछ सवाल जवाब किये, जिसके बाद उन्हें छोड़ा दिया गया। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि दक्षिणी कश्मीर के तीन जिलों कुलगाम, अनंतनाग व पुलवामा से आतंकियों ने गुरुवार से अब तक पुलिसकर्मियों के 11 परिजनों का अपहरण कर लिया था। इनमें एक डीएसपी व एक एसएचओ का भाई था। पिछले 48 घंटे में पुलिसकर्मियों के परिवार वालों के अपहरण होने के बाद पूरी घाटी में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया था। डीजीपी डॉ. एसपी वैद का कहना था कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं रियाज नाइकू ने पुलिसकर्मियों के परिजनों को अगवा करने की जिम्मेदारी लेते हुए कहा था कि अगवा लोगों पर कोई दया नहीं दिखाई जाएगी। नाइकू ने पुलिसकर्मियों को धमकाया है कि वे अपनी नौकरी छोड़ दें नहीं तो उन्हें परिणाम भुगतना पड़ेगा। 
 

एक के बाद एक नाम आए थे सामने 
सबसे पहले त्राल के पिंगलिश से यह सिलसिला शुरू हुआ जब बुधवार देर रात को आतंकियों ने पुलिसकर्मी रफीक अहमद राथर के बेटे आसिफ अहमद को अगवा किया। जिन लोगों के अगवा होने की जानकारी सूत्रों से मिली थी उनमें आसिफ के अलावा आरवनी के पुलिसकर्मी मोहम्मद मकबूल भट के बेटे जुबैर अहमद भट, आरवनी के एसएचओ नाजिर अहमद के भाई आरिफ अहमद, खारपोरा कुलगाम के पुलिसकर्मी बशीर अहमद के बेटे फैजान अहमद, यायीपोरा कुलगाम के पुलिसकर्मी अब्दुल सलाम के बेटे सुमेर अहमद, कटपोरा कुलगाम के डीएसपी एजाज अहमद मलिक के भाई गौहर अहमद, वथू शोपियां के एएसआई बशीर अहमद के बेटे यासिर अहमद, त्राल के नासिर अहमद, कंगन त्राल के शब्बीर अहमद जरगर और शोपियां के डीएसपी मोहम्मद सैयद शाह के भतीजे अदनान अशरफ के नाम सामने आए थे।

हालांकि, इन नामों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दक्षिणी कश्मीर में करीब 20 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों के परिवार वाले रहते हैं और हर एक को सुरक्षा प्रदान करना बहुत मुश्किल है। इसलिए परिवार वालों को स्वयं भी एहतियात बरतने की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed