फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   farooq statement on kashmir issue

'कश्मीर समस्या का हल खोजने के लिए 1953 में जाना होगा'

Tue, 09 Aug 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Tue, 09 Aug 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
farooq statement on kashmir issue
‌रियासत के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला - फोटो : FILE PHOTO
नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कश्मीर समस्या का हल खोजने के लिए केंद्र को 9 अगस्त, 1953 के हालात याद करने की सलाह दी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नई दिल्ली ने लोकतांत्रिक रूप से चुने गए प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद अब्दुल्ला को गैर कानूनी ढंग से हटाकर कश्मीर के राजनीतिक रुझान को रौंद दिया था। कश्मीर की समस्या राजनीतिक अस्थिरता के रूप में देखनी होगी।

पृथक हो रहे कश्मीर और उसके साथ लगातार हुए अन्याय को समझे बिना समस्या का हल मुमकिन नहीं है। उन्होंने कहा कि कश्मीर समस्या का संबंध कश्मीर की अवाम और उनकी आकांक्षाओं से है न कि किसी देश और आतंकवाद से।
विज्ञापन


फारूक अब्दुल्ला ने कहा केंद्र को समस्या का हल खोजने के लिए 9 अगस्त 1953 की घटना के विश्लेषण से शुरुआत करनी होगी। खुले दिल और खुले दिमाग से आत्ममंथन करने के बाद ही केंद्र को हल खोजने की दिशा में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed