{"_id":"571266024f1c1bec644a6ae9","slug":"farooq-abdullah-speak-on-handwara-matter","type":"story","status":"publish","title_hn":"रियासत की एकता को एकजुट हों: फारूक अब्दुल्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रियासत की एकता को एकजुट हों: फारूक अब्दुल्ला
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 16 Apr 2016 09:49 PM IST
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री डा. फारूक अब्दुल्ला
- फोटो : FILE PHOTO
नेकां के प्रधान एवं पूर्व मुख्यमंत्री डा. फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि रियासत को मौजूदा परिस्थितियों में शांति और अमन की राह पर लाने के लिए सामूहिक प्रयासों की जरूरत है।
नेकां ने हमेशा एकता पर विश्वास करते हुए सभी वर्ग के लोगों को साथ लेकर काम किया है। राज्य में कई खराब परिस्थितियों में भी पार्टी अवाम को सुरक्षा और बेहतर सरकार देने में कामयाब रही। शनिवार को नगरोटा में हुए एक समारोह में सरपंच, पंचों ने नेकां का दामन थामा।
डा. फारूक ने कहा कि पार्टी कैडर जनता के बीच जाकर काम करे। उनमें विश्वास बहाली पर काम किया जाए। रियासत में एकता और अखंडता को मजबूत बनाने की दिशा में एकजुट होकर काम करने की जरूरत है।
विज्ञापन
इस दौरान नेकां में सरपंच संजीव सिंह, पंच राम सरण, सुरेंद्र सिंह, कहर सिंह, विक्रम कुमार, दिलावर हुसैन आदि शामिल हुए। इस मौके पर प्रांतीय प्रधान देवेंद्र सिंह राणा, सराफ सिंह आदि मौजूद रहे।