{"_id":"3ef66cedb1dc13fba0209983d211936e","slug":"farooq-abdullah-says-cow-gives-life-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मुसलमान होकर भी मैं समझ सकता हूं कि गाय जीवन देती है'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मुसलमान होकर भी मैं समझ सकता हूं कि गाय जीवन देती है'
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 14 Oct 2015 11:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छड़ी यात्रा के दौरान मंगलवार को पीओके में नागरिकों पर हो रहे अत्याचार, आपसी सद्भाव और भाईचारे तथा गो माता की रक्षा का भी मुद्दा उठा।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री डा. फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि सबका मालिक एक है। भगवान, अल्लाह, वाहे गुरु सब एक हैं। जिस दिन यह समझ जाएंगे, उस दिन कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दुश्मन मुल्क हमें देख रहा है। यदि उसे हराना है तो भाईचारे को कायम रखना होगा। यदि भाईचारा रहा तो दुनिया की कोई ताकत हरा नहीं सकती। उन्होंने कहा कि गो माता का आदर सबको करना चाहिए।
विज्ञापन
मुसलमान होकर भी मैं यह समझ सकता हूं। कई बार जन्म देने वाली मां के थन में दूध नहीं होता तो गो माता ही जीवन देती है। महिलाओं के सम्मान की वकालत करते हुए कहा कि
आज बच्चियों के साथ बलात्कार हो रहा है। माताओं का हमें हर हाल में सम्मान करना होगा। उन्होंने कहा कि पीओके में हमारे भाइयों की हालत खराब है। उस हिस्से में तड़प रहे लोग निकलना चाहते हैं।
उन्होंने आह्वान किया कि मां के दरबार से विश्व शांति के साथ ही बार्डर पार रह रहे लोगों की सलामती की दुआ मांगे। सांसद जुगल किशोर शर्मा ने गो माता की रक्षा का संकल्प लेते हुए कहा कि पीओके रिफ्यूजियों को भी जल्द ही पैकेज मिलेगा। इसके साथ ही चॉपर सेवा पर टैक्स वृद्धि वापस होकर रहेगी।