{"_id":"65f9873f24077dfc1a087ca5","slug":"farooq-abdullah-said-to-fight-lok-sabha-elections-on-three-seats-and-they-are-part-of-india-alliance-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव: फारूक अब्दुल्ला ने कहा- इंडिया गठबंधन के साथ, कश्मीर में तीनों सीट पर लड़ेगी नेशनल कॉन्फ्रेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव: फारूक अब्दुल्ला ने कहा- इंडिया गठबंधन के साथ, कश्मीर में तीनों सीट पर लड़ेगी नेशनल कॉन्फ्रेंस
Tue, 19 Mar 2024 06:08 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 19 Mar 2024 06:08 PM IST
सार
फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि उनकी पार्टी कश्मीर में तीन सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। उनकी पार्टी इंडिया गठबंधन के साथ है। प्रदेश में गुपकार गठबंधन ( पीएजीडी) भी कायम है।
विज्ञापन
फारूक अब्दुल्ला
- फोटो : ANI
विस्तार
नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी इंडिया गठबंधन के साथ है। प्रदेश में गुपकार गठबंधन ( पीएजीडी) भी कायम है। उनकी पार्टी कश्मीर में तीन सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। प्रदेश की बाकी दो सीटों पर गठबंधन के साथ बातचीत की जा रही है।
विज्ञापन
फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस ने पिछले चुनाव में तीन सीटें जीती हैं। यह जीती हुई तीनों सीटें इंडिया गठबंधन की ही सीट हैं। इस बार भी इन तीनों सीटों पर पार्टी के उम्मीदवारों की तरफ से चुनाव लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन का मकसद सिर्फ सीट ही नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बनाया गया गुपकार गठबंधन (पीएजीडी) भी बना हुआ है। आगामी दिनों में इसकी बैठक होगी।
विज्ञापन