{"_id":"6176e3fa7621d64e1f4d2308","slug":"farooq-abdullah-said-that-government-was-dishonest-by-removing-article-370-terrorism-increased","type":"story","status":"publish","title_hn":"फारूक अब्दुल्ला के बोल: अनुच्छेद-370 हटाकर बेईमानी की, आतंकवाद बढ़ गया, अब खामियाजा भुगतना होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फारूक अब्दुल्ला के बोल: अनुच्छेद-370 हटाकर बेईमानी की, आतंकवाद बढ़ गया, अब खामियाजा भुगतना होगा
Mon, 25 Oct 2021 10:36 PM IST
प्रशांत कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 25 Oct 2021 10:36 PM IST
सार
पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि भाजपा जिन नीतियों को लेकर चल रही है, उससे आतंकवाद खत्म होने वाला नहीं है।
विज्ञापन
Farooq Abdullah
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री और (नेकां)नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि आतंकवाद खत्म होने के दावे किए जा रहे थे। अब तो आतंकवाद बढ़ गया है। निकट भविष्य में यह खत्म होता भी नजर नहीं आ रहा। उन्होंने कहा कि हमारे साथ अनुच्छेद-370 हटाकर जो बेईमानी की है, उसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। जम्मू-कश्मीर के मुसलमानों, हिंदुओं, सिखों और बौद्धों के साथ इंसाफ होने तक यहां कुछ भी सही नहीं होने वाला।
विज्ञापन
पुंछ जिले के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे डॉ. फारूक मंडी तहसील मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कश्मीर में हैं। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि क्या आतंकवाद समाप्त हो गया। कहा कि हिंदुओं को मुसलमानों से अलग किया जा रहा है। सिखों को हिंदुओं से अलग किया जा रहा है। यह केवल चुनाव जीतने के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- सीआरपीएफ कैंप पहुंचे अमित शाह: जवानों से कहा- आपका और आपके परिवार का ध्यान रखना सरकार का दायित्व
विज्ञापन
नेकां अध्यक्ष सोमवार दोपहर को पुंछ से मंडी तहसील मुख्यालय पहुंचे। उनके साथ हाल ही में नियुक्त किए गए पार्टी के जम्मू प्रांत के अध्यक्ष रतन लाल गुप्ता, हवेली के पूर्व विधायक एजाज अहमद जान, पार्टी के जिला प्रधान बाग हुसैन राठौर भी मौजूद थे। मंडी में हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फारूक अब्दुल्ला का बैंड बाजों के साथ स्वागत किया। इसके बाद पार्टी के नेताओं ने सभा को संबोधित किया।