फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Farooq Abdullah said Congress has become weak Congress will have to wake up

कांग्रेस को अब्दुल्ला की सियासी घुट्टी: देश को बचाना है तो जागना और मजबूत बनना होगा

Tue, 23 Mar 2021 04:21 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 23 Mar 2021 04:21 PM IST
विज्ञापन
Farooq Abdullah said Congress has become weak Congress will have to wake up
फारूक अब्दुल्ला - फोटो : अमर उजाला

नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने एक बार फिर कांग्रेस को सियासी पाठ सिखाया है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस कमजोर हो गई है। मैं यह ईमानदारी से कह रहा हूं अगर देश को बचाना है तो कांग्रेस को जागना होगा और मजबूत बनना होगा। उन्हें लोगों की समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। घर पर बैठकर ऐसा नहीं होगा।

विज्ञापन


इससे पहले फरवरी महीने के आखिरी सप्ताह में फारूक अब्दुल्ला ने कहा था कि देश में विभाजनकारी ताकतों से लड़ने के लिए वह चाहते हैं कि कांग्रेस एकजुट और मजबूत रहे। हालांकि इस दौरान कांग्रेस के जी-23 नेताओं के सम्मेलन पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि यह सभी नेता कांग्रेस पार्टी से बाहर नहीं हैं। मैं कांग्रेस को मजबूत देखना चाहता हूं। मैं चाहता हूं कि कांग्रेस एक होकर देश में विभाजनकारी ताकतों से लड़े। कांग्रेस द्वारा देश की समस्याओं को सुलझाने का लोग इंतजार कर रहे हैं। यह इस राष्ट्र का अंग है और डेढ़ सौ साल पुरानी पार्टी है। आजाद कांग्रेस का हिस्सा हैं और वह सभी हैं जो आए थे। वे पार्टी से बाहर नहीं हैं। वे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- तस्वीरें: रोशनी से नहाया एफिल टावर से ऊंचा भारत का गौरव, विहंगम नजारा खींच रहा सबका ध्यान    

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed