फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Farooq Abdullah provoked on the controversial statement of industry Minister

जम्मू-कश्मीर के उद्योग मंत्री के विवादित बयान पर भड़के फारूक अब्दुल्ला

Fri, 21 Apr 2017 08:33 PM IST
amarujala.com- Presented by: आशुतोष तिवारी
amarujala.com- Presented by: आशुतोष तिवारी Updated Fri, 21 Apr 2017 08:33 PM IST
विज्ञापन
Farooq Abdullah provoked on the controversial statement of industry Minister
फारुक अब्दुल्ला और उद्योग मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा - फोटो : File Photo
नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष और श्रीनगर सीट से सांसद डॉ. फारूक अब्दुल्ला शुक्रवार को राज्य सरकार में मंत्री चंद्रप्रकाश गंगा की टिप्पणी से भड़क गए। शुक्रवार को उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर कैबिनेट मंत्री गंगा की टिप्पणी उनके गहरे पूर्वाग्रह और नीयत की तरफ इशारा करती है। पीडीपी के टिप्पणी पर दुख जताने को उन्होंने एक ‘दुख भरा चुटकुला’ करार दिया। 
विज्ञापन


फारूक ने कहा कि पीडीपी का बीजेपी के साथ बगैर शर्त गठबंधन बताता है कि इस तरह की टिप्पणी हमारे लोगों के सम्मान की कीमत पर हो रही है। इस मुद्दे पर तो पीडीपी को भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ देना चाहिए था।
विज्ञापन


महबूबा के भाई तसदुक मुफ्ती का जिक्र करते हुए कहा कि भाई ही मानता है कि बहन की सरकार फेल रही है, ऐसे में मुख्यमंत्री को खुद इस्तीफा दे देना चाहिए। नई दिल्ली को भी उन्होंने आइडियोलॉजिकल पॉलिटिक्स से ऊपर उठने को कहा। कहा कि कश्मीरियों को नेशनलिज्म बनाम एंटी नेशनल के तराजू पर नहीं तौला जा सकता। कश्मीर में राजनीतिक समस्या इतनी उलझी है कि किसी भी तरह की परिभाषा में बांधना ठीक नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान और मेरठ की घटना पर चिंता

Farooq Abdullah provoked on the controversial statement of industry Minister
‌रियासत के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला - फोटो : FILE PHOTO
घाटी में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ ज्यादतियों पर दुख जताते हुए फारूक ने कहा कि युवा विरोधी भंगिमा और महबूबा मुफ्ती सरकार की नीतियों ने रियासत को बर्बादी की राह पर ला दिया है। खुद को घायल छात्रों, विशेषकर हमले का शिकार हुईं युवतियों के साथ बताते हुए उन्होंने उनके जल्द ठीक होने की कामना की। 

नेशनल कांफ्रेंस के मुख्यालय ‘नवा-ए-सुबह’ से जारी एक बयान में उन्होंने देश के कई हिस्सों से विभिन्न संस्थाओं, खास तौर पर राजस्थान की मेवाड़ यूनिवर्सिटी में कश्मीरी छात्रों के साथ दुर्व्यवहार किए जाने और उन्हें धमकाए जाने की रिपोर्टों पर चिंता जताई।

मेरठ से जुड़ी घटना पर भी उन्होंने चिंता जताई, जहां कुछ संस्थाओं ने कश्मीरियों को शहर छोड़ने या परिणाम भुगतने की चेतावनी देते होर्डिंग लगाए हैं। कहा कि नेशनल कांफ्रेंस मांग करती है कि नई दिल्ली और इस्लामाबाद के बीच बात जल्द शुरू हो, ताकि कश्मीर मुद्दे का कोई हल निकल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed