फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   farooq abdullah criticize pakistan on ceasefire violation

कश्मीर को हथियाने का सपना पाकिस्तान छोड़ दे: फारूक

Sat, 29 Aug 2015 08:03 PM IST
Updated Sat, 29 Aug 2015 08:03 PM IST
विज्ञापन
farooq abdullah criticize pakistan on ceasefire violation

मढ़ ब्लाक के गांव देई चक्क में आए नेशनल कान्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने पाकिस्तान को खरी खोटी सुनाई है। उन्होंने अमर उजाला से बात चीत में सीमा पर पाकिस्तान की ओर से हाल ही में आरएसपुरा सेक्टर में की गई गोलीबारी को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पाकिस्तान को गोलीबारी बंद कर देनी चाहिए।

विज्ञापन


इस से उसे कुछ भी हासिल होने बाला नहीं है। भारत की ओर से पाकिस्तान की गोलीबारी के जवाब पर उन्होंने कहा कि पहली बार भारत ने पाकिस्तान को जबरदस्त जवाब दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह पाकिस्तान को चाहिए कि वह भारत के साथ बातचीत कर मसलों को सुलझाए। गोली बारी से पाकिस्तान को कुछ भी हासिल नहीं हुआ है। गोलीबारी से यहां भी लोग मर रहे हैं और सीमा के पार भी लोग मर रहे हैं। पाकिस्तान अगर समझता है कि गोलीबारी से उसे कुछ हासिल हो जाएगा तो यह पाकिस्तान की गलतफहमी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कश्मीर भारत का ताज और अटूट अंग है

farooq abdullah criticize pakistan on ceasefire violation

पाकिस्तान को अपनी हठधर्मी छोड़ गोलीबारी बंद कर बातचीत का रास्ता अपनाना चाहिए। जिस से दोनों और के लोगों को सकून मिलेगा। फारूक अब्दुल्ला का कहना था कि कश्मीर भारत का ताज और अटूट अंग है। पाकिस्तान इसे भारत से कभी भी अलग नहीं कर सकता। बेहतर होगा पाकिस्तान अपने घर को संभाले।

आतंकवाद पर उन्होंने कहा कि हाल ही में भारत की ओर से पकड़े गए आतंकी नावेद और सज्जाद से एक बात साफ हो जाती है कि पाकिस्तान ने ही कश्मीर में आतंकवाद फैलाया है।
 
एनएसऐ सतर की बैठक से पाकिस्तान की ओर से भाग जाने पर उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को भारत की ओर से तैयार किए गए डोजियर डर लग गया। दाउद और आतंकी नावेद के तैयार किए गए भारत के डोजियर ने पाकिस्तान को बातचीत से भागने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने कहा कि अपने हरकतों के चलते पाकिस्तान खुद ही खतम हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed