{"_id":"58b2869d4f1c1bbe568307d3","slug":"farooq-abdullah-controversial-statement-on-terrorist","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फारूक के बयान पर बवाल, सरकार बोली- घाटी के हालात बिगाड़ने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फारूक के बयान पर बवाल, सरकार बोली- घाटी के हालात बिगाड़ने की कोशिश
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 26 Feb 2017 01:13 PM IST
विज्ञापन
रियासत के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला के नई पीढ़ी के आतंकियों की ओर से आजादी की लड़ाई लड़े जाने संबंधी बयान पर बवाल मच गया है।
भाजपा, पैंथर्स पार्टी, हिंदू महासभा, श्रीराम सेना सहित विभिन्न संगठनों ने आपत्ति जताई है। कठुआ के बिलावर सहित अन्य स्थानों पर फारूक के खिलाफ प्रदर्शन हुए। रियासत के उप मुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने फारूक पर बरसते हुए कहा कि उनकी तीन पीढ़ियों के सत्ता सुख भोगने का नतीजा कश्मीर की जनता झेल रही है।
आने वाले दिनों में श्रीनगर तथा अनंतनाग लोकसभा उपचुनाव को देखते हुए अलगाववादियों, आतंकियों और अवाम को खुश करने के लिए वह इस प्रकार के समाज को तोड़ने वाले बयान दे रहे हैं। घाटी में हालात को बेहतर बनाने में सहयोग देने के बजाय लोगों को भड़काने की कोशिश की जा रही है।

'नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस की गलतियों की सजा भुगत रहे लोग'
फारूक अब्दुल्ला से बातचीत करते उमर
- फोटो : FILE PHOTO
पत्रकारों से उन्होंने कहा कि फारूक अब्दुल्ला की तीन पीढ़ियों ने 30 साल तक राज किया है। आज सत्ता से बाहर होते ही उन्हें अलगाववादियों तथा आतंकियों से हमदर्दी की याद आ गई। नेशनल कांफ्रेंस के जम्मू संभाग के नेताओं को भी फारूक के बयान पर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि फारूक समय के साथ बयान बदलते रहते हैं।
जब सत्ता में थे तो कहा कि पाक पर हमला कर दो, एलओसी को ही बार्डर बना दो। दिल्ली में अलग और जम्मू तथा श्रीनगर में उनकी भाषा अलग हो जाती है। पत्थरबाजों तथा आतंकवादियों को वह समय-समय पर समर्थन देते रहे हैं। किस आजादी की बात फारूक कर रहे हैं। देश तो पहले ही आजाद हो गया है। अब कौन सी और कैसी आजादी।
जम्मू-कश्मीर के विलय को लेकर भी किसी को भ्रम नहीं होना चाहिए। जम्मू कश्मीर का विलय पूर्ण है। रियासत जिन भी गलतियों का खामियाजा भुगत रही है, वह नेकां और कांग्रेस की देन हैं। नेकां ने हमेशा से कश्मीरियों को गुमराह किया है। अब फिर से स्थिति जब सामान्य हो रही है तो नफरत की खाई बढ़ाने की कोशिशें शुरू कर दी गईं।