फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   farooq abdullah birthday meant in house arrest, Mamata Banerjee assured support

नजरबंदी में बीता फारूक अब्दुल्ला का जन्मदिन, ममता बनर्जी ने दिया समर्थन का आश्वासन

Tue, 22 Oct 2019 01:02 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Tue, 22 Oct 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
farooq abdullah birthday meant in house arrest, Mamata Banerjee assured support
फारूक अब्दुल्ला - फोटो : फाइल, अमर उजाला

जम्मू कश्मीर के तीन बार के मुख्यमंत्री रह चुके नेशनल कांफ्रेस के मुखिया व वर्तमान सांसद डॉ. फारूक अब्दुल्ला सोमवार को 82 वर्ष के हो गए। लेकिन पहली बार उनका जन्मदिन भीड़भाड़ से दूर शांतिपूर्वक ढंग से बीता। वह फिलहाल जन सुरक्षा अधिनियम के तहत घर में ही कैद हैं। सोमवार को सिर्फ उनकी पत्नी मौली व बेटी साफिया को उनसे मिलने की अनुमति दी गई। 

विज्ञापन


इससे पहले उनके जन्मदिन पर नेताओं का तांता लगता था। परंतु पांच अगस्त के बाद बदली परिस्थितियों में पहले डॉ. अब्दुल्ला को हिरासत में लिया गया। बाद में जन सुरक्षा अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर उनके घर को ही जेल में तब्दील कर दिया गया। 
विज्ञापन


ममता ने दिया फारूक को समर्थन का आश्वासन
दूसरी ओर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट कर नेशनल कांफ्रेंस नेता डॉ. फारूक अब्दुल्ला को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि वह हर मुश्किल वक्त में फारूक अब्दुल्ला के साथ खड़ी रहेंगी। उन्होंने अब्दुल्ला से सकारात्मक रहने की अपील की और उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed