फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   farooq abdullah asked to vacate government bungalow

फारूक अब्दुल्ला को बंगला खाली करने का नोटिस

Sun, 27 Sep 2015 10:12 AM IST
Updated Sun, 27 Sep 2015 10:12 AM IST
विज्ञापन
farooq abdullah asked to vacate government bungalow

शहरी विकास मंत्रालय ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला को सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस थमाया है। फारूक 2014 में संसद की सदस्यता से हटने के बाद से भी तीन मूर्ति लेन वाले बंगले में रह रहे हैं।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और दिवंगत कांग्रेस नेता अर्जुन सिंह की पत्नी को भी मंत्रालय द्वारा सरकारी बंगला खाली करने के नोटिस दिए गए हैं।
विज्ञापन


आवास संबंधी कैबिनेट कमेटी ने इस साल अप्रैल में वीरभद्र सिंह के बंगले का आवंटन रद्द कर दिया था। इसके बाद भी सिंह ने वहां रहना जारी रखा, इसलिए संपदा निदेशालय की ओर से उन्हें बेदखली का नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फारूक अब्दुल्ला बेदखली का नोटिस

farooq abdullah asked to vacate government bungalow

DEMO PIC
मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार सिंह ने इस बंगले को अपने पास रखने की अनुमति के लिए संपदा निदेशालय को पत्र लिखा था। इस मामले को हल करने के लिए उनके प्रतिनिधि 29 सितंबर को निदेशालय के अधिकारी से मिलेंगे।

मंत्रालय के अधिकारी ने कहा कि सिंह के अलावा कुछ दिन पहले नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला और कांग्रेस नेता अर्जुन सिंह की पत्नी सरोज कुमारी को भी बेदखली का नोटिस दिया गया था।

2011 में वरिष्ठ कांग्रेस नेता की मौत के बाद सरोज को कैनिंग लेन बंगले में रहने की अनुमति दी गई थी। यूपीए सरकार ने उन्हें 2016 तक रहने की अनुमति दी थी जबकि एनडीए सरकार ने इस आवंटन को रद्द कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed