फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   farook steps down on issue of Afzal Guru

अफजल की फांसी के मुद्दे पर बैकफुट पर आए फारूक अब्दुल्ला

Fri, 07 Apr 2017 03:49 PM IST
राघवेंद्र नारायण मिश्र,अमर उजाला/जम्मू
राघवेंद्र नारायण मिश्र,अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 07 Apr 2017 03:49 PM IST
विज्ञापन
farook steps down on issue of Afzal Guru
पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला - फोटो : File Photo

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला के बिगड़े बोल भी उनके लिए अलगाववादियों का समर्थन जुटाने में विफल हो रहे हैं। अलगाववादियों का संयुक्त मोर्चा चुनाव बहिष्कार पर अड़ा है और अलगाववादियों ने अपने अभियान में मस्जिद कमेटियों को भी शामिल करने में सफलता हासिल कर ली है।

विज्ञापन


मस्जिदों से भी चुनाव बहष्किार की अपीलें जारी होने लगीं हैं। उपद्रवी तत्व हिंसा और पत्थरबाजी के लिए माहौल तैयार करने में जुटे हैं। पीडीपी ने विकास और पर्यटन विस्तार को मुद्दा बनाया है। तनावपूर्ण माहौल के कारण मतदान का प्रतिशत गिरने के आसार हैं। 
विज्ञापन


श्रीनगर में 9 अप्रैल को उप चुनाव है। इसी सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला किस्मत आजमा रहे हैं। पीडीपी ने कांग्रेस से आए नाजिर खान को प्रत्याशी बनाया है। यह सीट नेशनल कांफ्रेंस का मजबूत गढ़ माना जाता रहा है लेकिन पिछले चुनाव में यहां नेकां को पीडीपी से मात खानी पड़ी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं काम आ रहा है फारूक का चुनावी पैंतरा

farook steps down on issue of Afzal Guru
FAROOK ABDULLAH - फोटो : File Photo

सियासी समीकरण में बदलाव के बाद अब पीडीपी के टिकट पर जीते तारिक हमिद कर्रा भी फारूक के साथ खड़े हैं। लिहाजा पीडीपी के लिए चुनौती बड़ी है। चुनावी बीजगणित में सियासी फार्मूले के तहत फारूक ने इस चुनाव में अलगाववादियों को खुलकर अपनापन दिखाया है।

फारूक पत्थरबाजों का भी समर्थन कर रहे हैं और अमेरिका की मध्यस्थता के पक्ष में भी खड़े हो गए हैं। लेकिन उनका यह पैंतरा काम नहीं कर रहा है। अलगाववादियों ने उन्हें समर्थन से इनकार कर दिया है। 

चूंकि पीडीपी अभी सत्ता में है इसलिए अफजल गुरु की फांसी के मुद्दे को सीधे तौर पर नहीं उठा रही है, लेकिन उम्मत-ए-इस्लामी ने चुनाव में इसे मुद्दा बना दिया है। 

अफजल गुरू की फांसी के मुद्दे पर घिरे फारूक

farook steps down on issue of Afzal Guru
फारूक अब्दुल्ला - फोटो : File Photo

उम्मत-ए-इस्लामी के चेयरमैन मीरवाइज काजी अहमद यासिर ने अफजल गुरु की फांसी के लिए नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस को जिम्मदार ठहराया है। मीरवाइज काजी ने कहा कि अफजल गुरु को जब फांसी दी गई तब जम्मू-कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस की हुकूमत थी और उमर अब्दुल्ला मुख्यमंत्री थे।

उस वक्त केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार काबिज थी। उन्होंने हर जलसे में फारूक से अफजल गुरु की फांसी पर जवाब मांगना शुरू कर दिया है। उम्मत-ए -इस्लामी का यह दांव फारूक पर भारी पड़ रहा है।

नेकां ने इस मुद्दे पर खामोशी ओढ़ ली है। मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने सत्ता से बाहर रहते हुए पहले इस मुद्दे को तूल दिया था। उम्मत-ए-इस्लामी अब उनकी खामोशी पर भी सवाल उठा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed