फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   FAROOK CREATED BIG TROUBLES FOR MEHBOOBA

महबूबा के सामने फारूक ने खड़ा किया चुनौतियों का पहाड़

Sun, 09 Apr 2017 02:19 PM IST
राघवेंद्र नारायण मिश्र,अमर उजाला/जम्मू
राघवेंद्र नारायण मिश्र,अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 09 Apr 2017 02:19 PM IST
विज्ञापन
FAROOK CREATED BIG TROUBLES FOR MEHBOOBA
महबूबा मुफ्ती - फोटो : File Photo

श्रीनगर की सीट पर मतदान से ऐन पहले अलगाववादियों ने नेशनल कांफ्रेस और पीडीपी दोनों प्रमुख सियासी दलों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अलगाववादियों ने पीडीपी द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल की नीति लागू करने और नेकां की पृष्ठभूमि पर सवाल खड़े किए हैं।

विज्ञापन


श्रीनगर में रविवार को मतदान है जबकि अनंतनाग में 12 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। बाढ़ जैसे हालात के बीच हो रहे उपचुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने श्रीनगर सीट पर पीडीपी के लिए चुनौतियों का पहाड़ खड़ा कर दिया है। अलगाववादियों और उपद्रवियों के हस्तक्षेप से चुनावी माहौल पर हिंसा का साया भी मंडरा रहा है। 
विज्ञापन


चुनाव के दौरान फारूक द्वारा पत्थरबाजों और अलगाववादियों को खुले समर्थन के बावजूद चुनाव बहिष्कार का खतरा टला नहीं है। अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी ने नेशनल कांफ्रेेस और फारूक की नीयत पर सवाल खड़े करते हुए कश्मीर के हालात के लिए पीडीपी के साथ उन्हें भी दोषी ठहराया है। गिलानी ने कहा है कि फारूक और उनके पुत्र उमर अब्दुल्ला दिल्ली सरकार में मंत्री रह चुके हैं और उनकी वर्तमान नीति महज चुनावी पैंतरेबाजी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

किसी तरह संसद में जाना चाहते हैं फारूक अब्दुल्ला

FAROOK CREATED BIG TROUBLES FOR MEHBOOBA
फारूक अब्दुल्ला से बातचीत करते उमर - फोटो : File Photo

फारूक किसी तरह संसद में प्रवेश चाहते हैं लिहाजा उन्होंने चुनाव में जीतोड़ मेहनत की है। पीडीपी और केंद्र पर तीखे प्रहार के साथ बूथ मैनेजमेंट पर भी नेकां ने जोर लगाया है। नेकां नेता और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने महबूबा मुफ्ती पर आरोप लगाया है कि वे दिल्ली से कश्मीर के लिए कुछ हासिल नहीं कर पाईं।

जवाब में महबूबा ने कहा कि उमर जब केंद्र में मंत्री थे तब गोधरा कांड हुआ था। इसके बाद भी उमर ने पद से इस्तीफा नहीं दिया। उमर सत्ता का स्वाद चखते रहे और अब फिर से कुर्सी पाने के लिए किसी भी हद तक जाने की कोशिश कर रहे हैं। 

महबूबा ने कश्मीर की खुशहाली को चुनावी मुद्दा बनाया

FAROOK CREATED BIG TROUBLES FOR MEHBOOBA
महबूबा मुफ्ती - फोटो : file photo

महबूबा ने पाकिस्तान से बेहतर संबंध और कश्मीर की खुशहाली को चुनावी मुद्दा बनाया है। उन्होंने हर सभा में कहा है कि पीडीपी ने एजेंडा आफ अलायंस पर काम शुरू किया है जो खुशहाल कश्मीर के लिए जरूरी है।

उन्होंने कहा कि पीओके से व्यापार बढ़ाने के लिए कारगिल-स्कार्दू और जम्मू-सियालकोट रूट खोलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात हुई है। आतंकवाद के दौरान पीओके गए लोगों की वापसी के लिए नेपाल रूट को वैध बनाने पर भी केंद्र से बातचीत चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed