{"_id":"58fe407a4f1c1b9e65c0c83a","slug":"farook-abdullah-again-supported-stone-pelters-in-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर के पत्थरबाजों के साथ फिर खड़े हुए फारूक अब्दुल्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर के पत्थरबाजों के साथ फिर खड़े हुए फारूक अब्दुल्ला
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Mon, 24 Apr 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
डा. फारूक अब्दुल्ला
- फोटो : file photo
नेकां प्रधान एवं सांसद डा. फारूक अब्दुल्ला ने मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात का स्वागत करते हुए जमीनी स्तर पर बातचीत शुरू करने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि बातचीत का माहौल तैयार किया जाए।
विज्ञापन
कहा कि इससे पहले संसदीय टीम ने भी अपने दौरे की रिपोर्ट केंद्र को सौंपी थी, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। फारूक ने पत्थरबाजों का फिर समर्थन करते हुए कहा कि वह कश्मीर मसले के हल के लिए लड़ रहे हैं। घाटी में इंटरनेट सेवा बंद करने और दबाव बढ़ाने से हालात और बिगड़ेंगे। इससे लोगों में गुस्सा और भड़केगा।
विज्ञापन
उन्होंने दूसरे राज्यों में कश्मीरी छात्रों के प्रति चेतावनी भरे व्यवहार पर चिंता जताई। ऐसा नहीं होना चाहिए। केंद्र को इसको गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने पीडीपी पर हमला करते हुए कहा कि वह भाजपा की गुलाम बनकर काम कर रही है। पीडीपी ने लोगों की भावनाओं और हितों से खिलवाड़ किया है।
विज्ञापन
Trending Videos
डोर टू डोर जाकर नौकरी बचा रहीं महबूबा : उमर
उमर अब्दुल्ला
- फोटो : FILE PHOTO
नेकां के कार्यकारी प्रधान उमर अब्दुल्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती दिल्ली में डोर टू डोर जाकर अपनी नौकरी बचाने का काम कर रही हैं। कश्मीर में हालात और खराब हुए हैं। सड़क पर अब विद्यार्थियों का आना सोच का विषय है। सरकार ने दबाव में लोकसभा उपचुनाव करवाकर नतीजे देख लिए हैं।