फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   farming

आलू की फसल को लगा कीड़ा

विज्ञापन
farming
चिनैनी। पर्यटन स्थल नत्थाटॉप के पोटेटो फार्म में लगाए जा रहे आलू की फसल पर नीमाटोड नामक कीड़ा असर डाल रहा है। इससे पैदावार भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पोटेटो फार्म की भूमि कुल 71.7 एकड़ में है, पहले तो 51 एकड़ पर ही आलू की फसल लगाई जाती थी लेकिन पिछले कुछ समय से नीमाटोड कीड़ा जोकि माईक्रोस्कोप से दिखता है, उसकी वजह से आलू की फसल पर असर पड़ने लगा। इससे खेती का एरिया कम करना पड़ा। अब विभाग की तरफ से स्कास्ट यूनिवर्सिटी में इसकी जांच की गई और इस कीड़े को खत्म किए जाने की योजना बनाई जा रही है। उम्मीद है इस बार मार्च अैप्रल में लगाई जाने वाली आलू की फसल को ज्यादा एकड़ में लगाया जा सकता है।

विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बर्फबारी से आलू की पैदावार अच्छी होती है तथा आलू को निकाल कर जम्मू सीड स्टोर में भेजा जाता है। उन्होंने कहा कि इस बार एक बैठक की है जिसमें कहा गया है कि अब इस सीजन में आलू को ज्यादा एकड़ में लगाने की योजना है। बर्फबारी के कारण इसे मार्च व अप्रैल में लगाया जाएगा और सितंबर माह में आलू को निकाला जाएगा। गौरतलब है कि आलू ठंडे इलाके में पैदा होता है तथा इस बार नवंबर, दिसंबर तथा जनवरी में बर्फबारी से आलू की फसल अच्छी होने की उम्मीद है । पोटेटो फार्म के मैनेजर अरशद नायक ने बताया कि नीमाटोड के कारण पैदावार पर असर पड़ा है लेकिन इसके हल को लेकर प्रयास जारी है तथा इस बार ज्यादा भूमि पर इसकी खेती किए जाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed