फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   farmers will seed new variety of SJPC-01 maize in Jammu this year which use to make popcorn

जम्मू कश्मीर: इस बार किसान मक्की की नई किस्म एसजेपीसी-01 बीजेंगे, बनेंगे पॉपकार्न

Mon, 14 Mar 2022 01:12 PM IST
kumar गुलशन कुमार सतीश वालिया, अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
सतीश वालिया, अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 14 Mar 2022 01:12 PM IST
सार

जम्मू संभाग में मई-जून के बीच बिजाई शुरू होगी। किसानों को बिक्री के लिए बाजार मिलेगा। एक किलो मक्का 90 से 100 रुपये में बिकेगा।
 

विज्ञापन
farmers will seed new variety of SJPC-01 maize in Jammu this year which use to make popcorn
मक्का

विस्तार

जम्मू संभाग में इस बार किसान मक्की की नई किस्म एसजेपीसी-01 बीजेंगे। इससे किसानों की आय बढ़ेगी और उन्हें बाजार मिलेगा। पॉपकॉर्न तैयार करने वाली कंपनियां फसल को खरीदेंगी। किसान बाजार में एक किलो मक्का 90 से 100 रुपये में बेच सकेंगे। स्कॉस्ट जम्मू में हुए ट्रायल में एक किलो मक्के से 600 से 700 रुपये का पॉपकॉर्न तैयार होगा।

विज्ञापन


स्कॉस्ट जम्मू की ओर से बीज को लांच कर दिया गया है। इस साल मई और जून माह के बीच बीज की बिजाई की जाएगी। फसल 90 दिनों में तैयार होगी। तुड़ान के बाद तैयार फसल को मंडियों और कंपनियों के माध्यम से बेचा जाएगा। हालांकि अभी तक मक्की की पुरानी किस्मों की बिजाई होती है। इनका उत्पादन आटे के लिए होता है। अब व्यावसायिक गतिविधियों को मद्देनजर रखते हुए नई किस्म भी किसान बीज सकेंगे। प्रदेश में मक्की की पैदावार के लिए मौसम अनुकूल है। कंडी इलाकों में ज्यादा मक्की ही उगाई जाती है। इसके अलावा समतल इलाकों में भी मक्की की बिजाई होती है।
विज्ञापन


मक्की की पैदावार होगी 19 क्विंटल प्रति हेक्टेयर
जम्मू संभाग में मक्की की बिजाई 260 हजार हेक्टेयर भूमि में होती है। नई किस्म की पैदावार 18-19 क्विंटल प्रति हेक्टेयर होगी। इस पर सफल ट्रायल किया जा चुका है। पैदावार ज्यादा होने के कारण किसान ज्यादा कमाई कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
किसानों को साल भर मिलेगा ऑर्डर 
पॉपकॉर्न तैयार करने वाली कंपनियों से किसानों को साल भर ऑर्डर मिलता रहेगा। पॉपकॉर्न तैयार करने का काम साल भर चलता है। स्कॉस्ट जम्मू भी किसानों को नई किस्म की मक्की ज्यादा से ज्यादा उगाने के लिए प्रेरित करेगा।


इस साल निशुल्क मिलेगा बीज
किसानों को इस बार स्कॉस्ट जम्मू की ओर से निशुल्क बीज मुहैया करवाया जाएगा। किसान जमीन के हिसाब से बिजाई कर सकेंगे और फसल को बेच सकेंगे। स्कॉस्ट जम्मू के वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रवीन शर्मा ने बताया कि मक्की की नई किस्म से पॉपकॉर्न तैयार किए जाएंगे। इसी उद्देश्य से बीज तैयार किया गया है। एक किलो मक्की से 600-700 रुपये के पॉपकॉर्न तैयार होंगे। इस बार किसानों की आय उम्मीद से कहीं ज्यादा होगी। इस बार निशुल्क बीज मुहैया करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed