{"_id":"60d88a5bf4cfa043947ebb85","slug":"farmers-will-get-benefit-now-jammu-will-give-high-quality-seeds-to-the-farmers-of-himachal-and-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को मिलेगा लाभ: अब हिमाचल और पंजाब के किसानों को भी उच्च गुणवत्ता वाला बीज देगा जम्मू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को मिलेगा लाभ: अब हिमाचल और पंजाब के किसानों को भी उच्च गुणवत्ता वाला बीज देगा जम्मू
Sun, 27 Jun 2021 07:55 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sun, 27 Jun 2021 07:55 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर के पहले बीज प्रसंस्करण संयंत्र का केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने किया लोकार्पण, कहा-बदलेगी किसानों की तकदीर। किसानों की आय दोगुना करने के मिशन में कठुआ जिला शामिल।
विज्ञापन
खेती करता हुआ किसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के साथ जम्मू अब हिमाचल और पंजाब को भी उन्नत बीज सस्ती दरों पर उपलब्ध करवाएगा। कठुआ जिला बीज प्रसंस्करण संयंत्र के माध्यम से किसानों की आय दोगुनी करने के मिशन में शामिल हो गया है। यह दिन ऐतिहासिक है। कठुआ में 16 लाख क्विंटल बीज उत्पादन और 24 लाख क्विंटल बीज प्रसंस्करण क्षमता वाले बीज प्रसंस्करण संयंत्र को जन समर्पित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने यह बातें कहीं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पूरे क्षेत्र में अपनी तरह की यह पहली ऐसी योजना है। इससे न सिर्फ जम्मू-कश्मीर बल्कि, हिमाचल और पंजाब के किसानों को भी लाभ मिलेगा। डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में कठुआ ने भारत के राष्ट्रीय मानचित्र पर किसी न किसी रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में भी इसका दो बार उल्लेख हुआ है, जो भारत के किसी भी जिले के लिए अनूठा गौरव है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- महबूबा ने साधा केंद्र पर निशाना: कहा जम्मू-कश्मीर को जेल बना रखा है, चैन से जीने दीजिए तभी यहां अमन आएगा
विज्ञापन
मंत्री ने कहा कि किसानों को अन्य जगहों से बेहतर गुणवत्ता वाले बीज खरीदने के लिए संघर्ष करना पड़ता था। अब उनके दरवाजे पर बेहतर गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा, इससे फसलों की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। कम कीमत पर बेहतर बीज प्राप्त होगा। डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि पिछले सात वर्षों से शुरू की गई किसान बीमा योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, मृदा स्वास्थ्य देखभाल आदि योजनाओं का लाभ किसानों ने उठाया है।
केंद्रीय परियोजनाओं को बताया उपलब्धि
डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि शाहपुर-कंडी परियोजना को 40 वर्षों के बाद पुनर्जीवित किया गया है। उत्तर भारत का पहला केबल-स्टेड ब्रिज अटल सेतु, अंतरराज्यीय पुल कीड़ियां गंडियाल, उत्तर भारत का पहला बायो-टेक औद्योगिक पार्क, दिल्ली से कटडा वाया कठुआ तक उत्तर भारत का पहला एक्सप्रेस रोड कॉरिडोर, लखनपुर-बनी-बसोहली-डोडा से छत्रगलां टनल के माध्यम से नया राष्ट्रीय राजमार्ग, केंद्रीय वित्त पोषित सरकारी मेडिकल कॉलेज, केंद्रीय वित्त पोषित विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग संस्थान आदि से कठुआ भारत के सबसे तेजी से विकसित हो रहे जिलों में से एक है। समारोह के दौरान डीडीसी के अध्यक्ष महान सिंह, डीडीसी के उपाध्यक्ष रघुनंदन सिंह और भारतीय बीज निगम के सीएमडी विनोद कुमार राठौर, पूर्व मंत्री राजीव जसरोटिया, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल महाजन भी मौजूद रहे।