फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   farmers Made aware about cultivation of Lavender and Lemongrass in Farmer Scientist Dialogue

किसान-वैज्ञानिक संवाद: लैवेंडर और लेमन ग्रास की खेती के बारे में किया गया जागरूक

Sat, 12 Jun 2021 04:53 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 12 Jun 2021 04:53 PM IST
सार

जिला विकास आयुक्त ने किसानों को जिले में इस परियोजना को सफल बनाने में जिला प्रशासन की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
farmers Made aware about cultivation of Lavender and Lemongrass in Farmer Scientist Dialogue
लेमन ग्रास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू संभाग के उधमपुर जिले में सुगंधित फसलों जैसे लेमन ग्रास और लैवेंडर की खेती शुरू करने के प्रयास के लिए शुक्रवार को डीसी कार्यालय के सम्मेलन हॉल में एटीएमए-एसएमएई 2021-22 के तहत सीएसआईआर-आईआईआईएम जम्मू के सहयोग से एक किसान-वैज्ञानिक संवाद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला विकास आयुक्त उधमपुर इंदु कंवल चिब मुख्य अतिथि थे। किसान-वैज्ञानिकों के संवाद में जिले के विभिन्न हिस्सों से 50 किसानों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन


किसानों के साथ बातचीत करते हुए, सीएसआईआर-आईआईआईएम जम्मू के वैज्ञानिकों डॉ. राजेंद्र भंवरिया, डॉ. वीपी राहुल और भूषण कुमार ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में संभावित सुगंधित फसलों जैसे लैवेंडर और लेमन ग्रास की आधुनिक खेती के बारे में बताया।
विज्ञापन


उन्होंने दोनों फसलों की खेती की तकनीक की विस्तृत जानकारी दी। मुख्य कृषि अधिकारी एससी शर्मा ने जिले में सुगंधित फसलों के दायरे और महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने किसानों को बताया जिले के विभिन्न हिस्सों में सुगंधित फसलों की खेती करने की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने अधिकारियों को इस क्षमता का उपयोग करने के लिए क्लस्टर आधार पर प्रगतिशील किसानों की पहचान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला विकास आयुक्त इंदु कंवल चिब ने जिला रियासी की सुगंधित फसलों के बारे में अपना अनुभव साझा किया और किसानों से इस उद्यम को बड़े पैमाने पर करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इससे पहले उधमपुर से सटे जिला रियासी में अच्छे परिणाम मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed