{"_id":"50d52bb2e12a73672514a9acb99e37dd","slug":"farmer-protest-against-the-state-govt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां किसानों की नहीं होती कोई सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां किसानों की नहीं होती कोई सुनवाई
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 15 Oct 2014 08:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंद्राह में बुधवार को स्थानीय लोगों ने कृषि विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की। इससे लगभग एक डेढ़ घंटे तक जंद्राह रोड पर आवागमन बंद रहा।
विज्ञापन
प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि कृषि विभाग द्वारा किसानों को खाद-बीज तथा अन्य योजनाओं का लाभ पूरी तरह नहीं पहुंचाया जा रहा है। आखिर में आवाज बुलंद करने के लिए प्रदर्शन का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ नहीं पहुंचने से किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों की अनदेखी की जा रही है। खाद, बीज के लिए किसान हमेशा परेशान रहते हैं। इस तरह का रवैया बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि किसानों के साथ भेदभाव की नीति नहीं अपनाई जाए। उधर, रोड बंद होने से जाम में फंसे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन में डा. सुनील शर्मा, राजेश्वर सिंह, वरुण जम्वाल, नरेश सिंह, विश्व जम्वाल, विनोद कुमार, ताराचंद एवं मदनलाल आदि स्थानीय कई किसान सम्मिलित रहे।