{"_id":"6973e8d7765e12dfb109a85f","slug":"farmer-news-jammu-news-c-10-jmu1052-818753-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: खेत तर, किसानों के चेहरे खिले, बढ़ेगी पैदावार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: खेत तर, किसानों के चेहरे खिले, बढ़ेगी पैदावार
विज्ञापन
- 24 घंटे में 69.4 मिलीमीटर बरसा पानी, गैर सिंचित इलाकों में मिली राहत
-मिट्टी में नमी बढ़ी, फसलों को अतिरिक्त सिंचाई की जरूरत घटी
मिश्रीवाला। जिले के ग्रामीण इलाकों में करीब साढ़े तीन महीने का सूखा खत्म हो गया। बारिश ने गेहूं की फसल तर कर दी। 24 घंटे के दौरान 69.4 मिलीमीटर बारिश हुई। सबसे बड़ा फायदा सीमावर्ती इलाकों के किसानों को हुआ। मढ़ समेत आसपास के क्षेत्रों में सिंचाई के अभाव में फसल पर संकट मंडराने लगा था। पैदावार को लेकर किसानों में चिंता बढ़ गई थी। अब बारिश ने स्थिति पूरी तरह बदल दी है।
किसान बलवीर सिंह ने बताया कि बारिश नहीं, अमृत बरसा है। गेहूं की फसल में जान आ गई है। इससे अच्छी फसल की उम्मीद है। मिट्टी में नमी बढ़ने से अतिरिक्त सिंचाई की जरूरत कम हुई है। मढ़ के किसान तरसेम सिंह ने कहा कि मवेशियों के लिए चारा बढ़ेगा। बारिश सभी फसलों के लिए वरदान साबित हुई है। हालांकि मौसम विभाग ने आगाह किया है कि अगर ज्यादा बारिश होती है तो नुकसान भी हो सकता है।
गेहूं, फल और सब्जियों को मिली संजीवनी
कृषि विभाग के निदेशक अनिल गुप्ता ने बताया कि बारिश से गेहूं की फसल समेत फल और सब्जियों को संजीवनी मिल गई है। इससे सूखे की मार झेल रहे किसानों को राहत मिली है। कृषि विभाग की ओर से जल्द एडवाइजरी जारी की जाएगी।