फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   farmer fare

किसानों को मशरूम की खेती के लिए किया प्रेरित

विज्ञापन
farmer fare
कृषि विभाग की ओर से बग्गन गांव में किसान मेले का आयोजन किया गया, जिसमें कई जनप्रतिनिधियों और किसानों ने भाग लिया। इस मौके पर कृषि विभाग के अधिकारी अनिल कुमार ने किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड और प्रधानमंत्री किसान निधि योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने को कहा।
विज्ञापन

कृषि विभाग के एईओ अजीत कुमार ने किसानों को मशरूम की खेती करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मशरूम की खेती से किसान अपनी आय को बढ़ा सकते हैं। इस मौके पर कृषि अधिकारी ने अनुसूचित जनजाति से संबंध रखने वाले लोगों के लिए चलाई गई कई योजनाओं की जानकारी दी और योजनाओं का लाभ लेने आवाहन किया।
विज्ञापन

कृषि विभाग के एक अधिकारी ने फसलों को लगने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी दी और बीमारियों से फसल को बचाने के उपाय बताए। स्थानीय सरपंच सुरेंद्र सिंह ने कृषि अधिकारी को अवगत करवाते हुए कहा कि कई वर्ष पूर्व कृषि विभाग की ओर से गांव में बनाई गई इमारत जर्जर स्थिति में है, जिसे जल्द ठीक किया जाए और इमारत की मरम्मत करवाई जाए। इस मौके पर बीडीसी चेयरमैन निशा देवी, सरपंच मक्खन जमोडिया, कई पंचायतों के पंचों सहित कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed