फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   farmer

फसल की पैदावार बढ़ाने के लिए किसानों को किया जागरूक

विज्ञापन
farmer
धार-डूगनु गांव में कृषि विभाग की ओर से किसानों को जागरूक करने के लिए शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें गांव के करीब 50 किसान शामिल हुए। कृषि विभाग के जिला एसएमएस विभीषण सिंह ने शिविर में पहुंचे किसानों को महत्वपूर्ण जानकारियां दी। उन्होंने किसानों को मशरूम की खेती करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मशरूम की खेती कर किसान अपनी आय को बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन

सब डिविजनल एसएमएस रमन गुप्ता ने किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की जानकारी दी। साथ ही इसका लाभ लेने का आवाहन किया। कृषि विभाग लोहाई मल्हार ब्लॉक के एईओ अजीत कुमार ने किसानों को गेहूं की फसल की पैदावार बढ़ाने के लिए जानकारियां दीं। वहीं कृषि विभाग के मुलाजिम प्रभात शर्मा ने गेहूं की फसल में लगने वाली बीमारियों की रोकथाम के बारे में जानकारी दी। कृषि विभाग के नवीन कुमार ने गेहूं की फसल में खाद देने के अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां किसानों को दीं। इस मौके पर गांव के कई पंचायत प्रतिनिधि और किसान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed