फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   farmars covers trusk for wheat seedsin rajouri

गेहूं के बीज के लिए किसानों ने बीज से भरे ट्रक को घेरा

Sat, 18 Nov 2017 11:37 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Sat, 18 Nov 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
farmars covers trusk for wheat seedsin rajouri
- फोटो : AMAR UJALA

लंबे समय के बाद शुरू हुई बारिशों के सिलसिले से जहां एक तरफ किसानों के चहरे खिल उठे हैं तो वहीं दूसरी तरफ बीज की किल्लत से किसानों को दरबदर होना पड़ रहा है। गेहूं बोने का समय निकलता जा रहा है। शनिवार को जम्मू से कृषि विभाग का एक ट्रक बीज ले कर शहर के बथूनी इलाके में पहुंचा तो किसानों ने उसे घेर लिया।

विज्ञापन

दिन भर ट्रक के आग पीछे लंबी-लंबी कतारों में खड़े रह कर बीज लेने का प्रयास किया, लेकिन सभी को बीज नहीं मिले। स्थानीय निवासी किसान कृष्ण शर्मा, देव राज, सरपंच अश्वनी शर्मा, विक्रांत शर्मा आदि ने बताया कि सरकार वैसे तो किसानों के उत्थान के लिए बड़ी-बड़ी बातें करती हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर किसानों के लिए कुछ भी नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

सरकार व कृषि विभाग द्वारा गरीब किसानों के लिए बीज उपलब्ध नहीं करवाए जा रहे हैं तो सरकार से अन्य क्या उम्मीद की जा सकती है? वहीं गुस्साए किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उन्हें बीज उपलब्ध नहीं करवाया गया तो प्रदर्शन का सहारा लेंगे। .
विज्ञापन
विज्ञापन


कोटे से अधिक बांटा गया बीज
जिला प्रशासन के एक प्रवक्ता ने बताया कि कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में गेहूं के बीज की आवश्यकता करीब 40 हजार क्विंटल की है, लेकिन जरूरत से मात्र दस प्रतिशत बीज ही विभाग प्रदान करता है।

अभी तक जिले के किसानों को करीब 7700 क्विंटल बीज वितरित कर दिया गया है जो कोटे से पांच प्रतिशत अधिक है। सरकार को अतिरिक्त बीज उपलब्ध करवाने के लिए लिखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed