फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Family of Kashmiri student arrested in Agra demonstrated in Srinagar

T20 वर्ल्ड कप: आगरा में गिरफ्तार कश्मीरी छात्र के परिवार ने श्रीनगर में किया प्रदर्शन, यूपी सरकार से कहा- बेटे को जल्द रिहा करें 

Fri, 29 Oct 2021 08:32 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 29 Oct 2021 08:32 PM IST
सार

आगरा में पाकिस्तान की जीत पर जश्न मनाने के आरोप में गिरफ्तार शौकत अहमद के परिजनों ने यूपी पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ आक्रोश जताया। उन्होंने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से इस मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की
 

विज्ञापन
Family of Kashmiri student arrested in Agra demonstrated in Srinagar
श्रीनगर में एकत्र शौकत अहमद के परिजन। - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के एक कश्मीरी छात्र के परिवार वालों ने शुक्रवार को श्रीनगर में प्रदर्शन किया और अपने बेटे की तत्काल रिहाई की मांग की। उक्त छात्र को उत्तर प्रदेश के आगरा में देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।  शुक्रवार को बांदीपोरा के शौकत अहमद गनी के परिवार के सदस्य श्रीनगर की प्रेस एन्क्लेव में एकत्र हुए।

विज्ञापन


यहां उन्होंने बेटे की रिहाई की मांग की गई। परिवार का कहना है कि उनका बेटा, जिसे टी20 विश्व कप में भारत पर पाकिस्तान टीम की जीत के कथित तौर पर जश्न मनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, आगरा कॉलेज में पढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हम गरीब परिवार से हैं और सरकार ने हमारे बच्चे को कॉलेज के बाहर पढ़ने में मदद की है।
विज्ञापन


शौकत की मां हफीजा ने सरकार से अपील की है कि अगर बेटे ने कोई गलती की है, तो माफ  कर दें। कहा कि मेरा बेटा ही मेरी एकमात्र आशा है। मैं उसे सलाखों के पीछे नहीं देख सकती। गौरतलब है कि उन्होंने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से व्यक्तिगत रूप से इस मामले में हस्तक्षेप करने और मानवीय आधार पर उनके बेटे की रिहाई की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि टी20 विश्व कप में हाल के क्रिकेट मैच में भारत पर पाकिस्तानी टीम की जीत के लिए कथित तौर पर नारेबाजी करने और जश्न मनाने के आरोप में तीन कश्मीरी छात्रों के खिलाफ  मामला दर्ज किया गया था और उन्हें गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed