{"_id":"fe7ddc2fe6dc176308e6e975f62637bd","slug":"factionalism-peaked-in-jammu-congress-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस में साठ निमंत्रण पत्रों के मसले पर मचा बवाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस में साठ निमंत्रण पत्रों के मसले पर मचा बवाल
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 18 Jul 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कांग्रेस में गिरधारी लाल मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से कांग्रेस नेताओं के लिए नाम के साथ भेजे गए साठ निमंत्रण पत्रों के मसले पर बवाल मचा हुआ है। गुटबाजी चरम पर पहुंच चुकी है। कांग्रेस हाईकमान से हस्तक्षेप करने की अपील तक की गई है।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आरएस चिब का कहना है कि वह स्वर्गीय गिरधारी लाल डोगरा के साथ काम कर चुके हैं। जिस समय वह सांसद थे। वह जम्मू-कश्मीर के स्वास्थ्य मंत्री थे। गिरधारी लाल मेमोरियल ट्रस्ट ने 100वीं जयंती पर जम्मू विश्वविद्यालय के जनरल जोरावर सिंह सभागार में कार्यक्रम करवाया। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन
चिब के अनुसार कार्यक्रम के ट्रस्टी और आयोजकों में शामिल प्रकाश डोगरा ने उन्हें फोन कर बताया कि उनके नाम का कार्ड कांग्रेस मुख्यालय भेजा गया था। चिब का कहना है कि कार्ड उन्हें नहीं मिला। पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ठाकुर गुलचैन सिंह चाढ़क और पूर्व उपप्रधान ठाकुर हरि सिंह के साथ-साथ बड़ी संख्या में नेताओं के साथ भी ऐसा ही हुआ है।
विज्ञापन
उनके अनुसार कांग्रेस में नाराजगी है और प्रदेश कांग्रेस के मौजूदा पदाधिकारियों ने मनमाने तरीके से निमंत्रण पत्रों को नहीं पहुंचाया। माना जा रहा है कि प्रदेश कांग्रेस की मौजूदा टीम से नाराजगी के चलते ही कांग्रेस मुख्यालय से अलग कार्यक्रम का आयोजन कर स्वर्गीय गिरधारी लाल डोगरा को श्रद्धांजलि देने का कार्यक्रम भी हुआ।
इसमें पूर्व सांसद जनक राज गुप्ता, पूर्व वरिष्ठ उपप्रधान ठाकुर हरि सिंह, पूर्व मंत्री ठाकुर गुलचैन सिंह चाढ़क, एमएलसी जुगल किशोर शर्मा, पूर्व मंत्री आरएस चिब, पूर्व विधान परिषद के डिप्टी चेयरमैन अरविंद्र सिंह मिक्की, पूर्व विधायक अशोक शर्मा, पूर्व विधायक कृष्ण लाल भगत, पूर्व मंत्री प्रेम सागर अजीज, पूर्व विधायक जगदीश सपोलिया, पूर्व महासचिव अमोलक सिंह आदि ने हिस्सा लिया।
यह कोई गंभीर मसला नहीं है। पार्टी के मुख्यालय में राज्यसभा में प्रतिपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर की देखरेख में स्व. गिरधारी लाल डोगरा की जयंती मनाई गई थी। पार्टी स्तर पर कुछ नेताओं को निजी परेशानी हो सकती है। जो विवाद का विषय नहीं है।-रविंद्र शर्मा, मुख्य प्रवक्ता, प्रदेश कांग्रेस