फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   facilities,jammu news

पुराने शहर, नानक नगर और कुंजवानी में ऑटो सेवा बहाल

विज्ञापन
facilities,jammu news
जम्मू। पुराने शहर, नानक नगर और कुंजवानी में दुकानों और घर-घर से कचरा उठाने के लिए ऑटो सेवा बहाल कर दी गई है। कचरा शुल्क न मिलने पर नगर निगम ने यह सुविधा बंद कर दी थी। राशि का भुगतान न होने से ऑॅटो चालकों को पगार नहीं मिल पा रही थी। अमर उजाला ने इस समस्या को प्रमुखता से उठाया, अब नगर निगम ने सेेवा दोबारा शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बीते रोज नगर निगम ने पुराने शहर के व्यापारियों के साथ बैठक की। इसमें हर माह कचरा शुल्क के तौर पर 200 रुपये दुकानदारों को भरने के साथ कचरा ऑटो में डालने का फैसला हुआ। इससे पहले ऑटो न पहुंचने से सुबह ही सड़कों किनारे कचरे के ढेर लग जाते थे। इस कारण सफाई कर्मचारियों को कूड़ा एकत्रित करने में काफी समय लगता था। बाद में इसे डंपिंग साइट तक पहुंचाने में भी देरी हो रही थी। अब सुविधा मिलने से समय पर कचरे का निस्तारण होगा। वहीं, कुंजवानी और नानक नगर में भी ऑटो सेवा बहाल की गई है। व्यापार मंडल मोती बाजार के प्रधान चंदन गुप्ता ने कहा कि इसकी एवज में 200 रुपये देने होंगे। मुख्य यातायात अधिकारी हरेंद्र सिंह के अनुसार शहर को साफ रखना नगर निगम की जिम्मेदारी है। ऑटो सुविधा बहाल कर दी गई है। इसके लिए लोगों को हर माह कचरा शुल्क अदा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed