फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   facilities

अब बिजली बंद होने पर भी मिटेगी शहरवासियों की प्यास

विज्ञापन
facilities
जम्मू। नगर निगम की ओर से अब पानी के फिल्ट्रेशन और स्टोरेज प्लांटों पर सोलर पैनल स्थापित किए जाएंगे। इससे बिजली गुल होने पर भी पानी को लिफ्ट और फिल्टर करने का काम प्रभावित नहीं होगा। इससे शहर में पानी की किल्लत नहीं होगी और लोगों की प्यास बुझती रहेगी।
विज्ञापन

शहर में बिजली कटौती के कारण व्याप्त समस्या के बाद नगर निगम ने यह फैसला लिया है। इसके तहत बिजली विंग को सोलर पैनल स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। एक माह तक कार्रवाई पूरी कर सोलर पैनल स्थापित किए जाएंगे। मौजूदा समय में बिजली कटौती पांच से छह घंटे तक हो रही है। इस कारण फिल्ट्रेशन प्लांटों में मोटरें नहीं चल पा रही हैं। प्लांटों में न तो पानी लिफ्ट और न ही साफ हो रहा है। इस कारण शहर में मौजूद टैंकों में पानी का स्तर काफी नीचे चला गया था। लोगों को जरूरत के हिसाब से पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई। लोगों को टैंकरों के माध्यम से पानी मुहैया करवाया गया।
विज्ञापन

अब सोलर पैनल स्थापित होने के बाद बिजली गुल होने पर भी मोटरें चल सकेंगी। पानी के टैंकों को भी सोलर पैनल से ढका जाना है। शीतली, बोरिया समेत अन्य स्थानों में पानी के स्टोरेज प्लांट हैं। इसके अलावा ट्यूवबेल के माध्यम से भी पानी लिफ्ट किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी आपूर्ति के लिए 20 घंटे मोटरें चलना जरूरी
शहर को एक घंटा पानी की आपूर्ति के लिए 20 घंटे मोटरें चलना जरूरी हैं। चार घंटे मोटरों को बंद रखा जाता है। बिजली बहाल होने के बाद दोबारा मोटरें चलाने पर एक घंटे बाद पानी लिफ्ट होना शुरू होता है। लंबे कटों में पानी की आपूर्ति बाधित होती है।
पानी स्टोरेज और फिल्ट्रेशन प्लांटों में अब सोलर पैनल स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए बिजली विंग को निर्देश दिए गए हैं। कार्रवाई पूरी होने के बाद सुविधा दी जाएगी।

- अतुल गुप्ता, सचिव, नगर निगम जम्मू
पानी की किल्लत से लोग परेशान हैं। बिजली न होने पर पानी आपूर्ति बाधित हो जाती है। सोलर पैनल स्थापित होने से शहर में पेयजल किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा। जरूरत पर बिजली प्रयोग में लाई जा सकेगी।
- चंद्र मोहन गुप्ता, मेयर, नगर निगम जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed