फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   facilities

तीन किस्तों में दे सकेंगे बिजली बिल, ब्याज भी होगा माफ

विज्ञापन
facilities
जम्मू। इस बार गर्मी में बिजली की कटौती नहीं रुलाएगी और न ही लाखों रुपये बिल होने पर किसी का कनेक्शन कटेगा। ऐसा होने पर पार्षद को सूचित करें। जरूरत पड़ने पर पार्षद खुद खंभे पर चढ़कर कनेक्शन जोड़ेंगे। यह दावा नगर निगम के मेयर चंद्रमोहन गुप्ता ने सोमवार को पत्रकारवार्ता में किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बिजली के ढांचे में बड़े स्तर पर सुधार किया गया है, जिससे इस बार गर्मी में बिजली की कटौती नहीं सताएगी। साथ ही जिनके लाखों रुपये के बिल हैं, उनके तीन किस्तों में राशि ली जाएगी और ब्याज को माफ किया जाएगा। इसके लिए बिजली विभाग से बात की गई है।
विज्ञापन

बिजली के संकट से निजात दिलाने के लिए कई सटेशनों में नए ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। ग्लैडनी स्टेशन में 32 करोड़ की लागत से 400 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। इसी तरह बरन स्टेशन पर 50 एमवीए, बाड़ी ब्राह्मणा में 50 एमवीए, ज्यौड़ियां में 50 एमवीए, अखनूर और कनाल हेड जम्मू में भी 50 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। 70 साल से बिजली ढांचे को लेकर कोई काम नहीं हुआ। उत्पादन होते हुए भी हम बिजली की सही सप्लाई नहीं कर पाए। लंकिन 35 हजार करोड़ रुपये से बिजली की 40 परियोजनाओं को पूरा किया जा रहा है। इससे बिजली का ढांचा बड़े स्तर पर सुधरा है। 370 और 35ए हटने के बाद बिजली को लेकर बड़ा काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिल माफ करने की बनाई जा रही सूची
मेयर ने जानकारी दी है कि जेपीडीसीएल के साथ बात चल रही है। योजना बनाई जा रही है कि जिन लोगों के लाखों रुपये के बिल हैं उनका ब्याज माफ किया जाएगा। बाकी का पैसा भी किस्तों में लिया जाएगा। यदि किसी का 20 हजार बिल है तो भी उसका कनेक्शन नहीं कटेगा। वह दो से तीन हजार रुपये देगा और इस तरह से पैसा जमा करवाएगा। यदि कोई भी कनेक्शन काटता है तो इसकी जानकारी उन तक पहुंचाएं या फिर वार्ड पार्षद के पास जाएं। उसका उसी समय कनेक्शन बहाल किया जाएगा। बिजली को लेकर किसी को परेशान नहीं होना पड़ेगा।

बिजली ठीक तो पानी भी मिलेगा
अकसर पीएचई की शिकायत रहती है कि बिजली की सप्लाई ठीक नहीं होने से पानी की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। लेकिन इस बार बिजली की आपूर्ति ठीक रहेगी। इसके लिए जरूरी ढांचा विकसित किया गया है। इस बार पानी की आपूर्ति का जिम्मा भी निगम के पास आ गया है। इसके लिए बजट आ रहा है। डीपीआर तैयार कर रहे हैं। देखा जा रहा है कि पानी की सप्लाई को दुरुस्त करने में कहां कमियां हैं और इन्हें कैसे दूर किया जा सकता है। अमृत योजना के तहत अलग से बजट आएगा।पूरे शहर में बिजली की सप्लाई ठीक होने से पानी भी भरपूर मिलेगा। इस बार गर्मी में बिजली-पानी के लिए कोई हाय तौबा नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed