{"_id":"5fa85ae68ebc3e9bf00e16ad","slug":"facilities-jammu-city-news-jmu222484921","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 800 मीटर विजिबिलिटी में भी लैंड और टेक ऑफ कर सकेंगे विमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 800 मीटर विजिबिलिटी में भी लैंड और टेक ऑफ कर सकेंगे विमान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू एयरपोर्ट पर अब घने कोहरे और खराब मौसम में भी विमानों की सुरक्षित लैंडिंग और टेक ऑफ करवाया जा सकेगा। जम्मू एयरपोर्ट पर इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) और सटीक दृष्टिकोण पथ सूचक (पीएपीआई) शुरू कर दिया गया है। शनिवार को हाईटेक एक्सपर्ट टीम ने जम्मू एयरपोर्ट पर इस सिस्टम का सफल परीक्षण कर हरी झंडी दे दी। आईएलएस लगने से जम्मू एयरपोर्ट पर अब 800 मीटर की विजिबिलिटी में भी विमानों की सुरक्षति लैंडिंग और टेकऑफ करवाया जा सकेगा।
जम्मू एयरपोर्ट पर आईएलएस नहीं होने से खराब मौसम और घना कोहरा होने से उड़ानों को रद्द करना पड़ता था। वर्तमान में जम्मू एयरपोर्ट पर न्यूनतम 1200 मीटर विजिबिलिटी में ही उड़ानों का संचालन किया जाता रहा है। जम्मू एयरपोर्ट पर दिल्ली से एक टीम पहुंची थी जिसने सिस्टम का निरीक्षण कर इसे हरी झंडी दी है। टीम ने एक विशेष विमान की मदद से सिस्टम का निरीक्षण किया और जाना कि सिस्टम कितनी दूरी से विमान को सुरक्षित लैंडिंग की जानकारी उपलब्ध करवाता है। इंस्ट्रूूमेंट लैंडिंग सिस्टम भूमि में स्थापित इलेक्ट्रॉनिक प्लेट संपर्क प्रणाली है जो विमान को उड़ान पट्टी पर पहुंचते हुए लैंडिंग के समय का सटीक मार्गदर्शन उपलब्ध कराती है। खराब मौसम, घने कोहरे में यह उपकरण विमानों की सुरक्षित लैंडिंग और टेक ऑफ में अहम भूमिका निभाता है।