फेसबुक नहीं मानता कश्मीर को भारत का हिस्सा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक के सीईओ मार्क ज़ुकरबर्ग की एक पोस्ट ने भारत और पाकिस्तान के कश्मीर समर्थकों के बीच सोशल मीडिया पर जंग छेड दी है। इंटरनेट डॉट ओआरजी के सबंध में डाली गई पोस्ट में भारत के उत्तरी हिस्से यानी कश्मीर को भारत के नकशे में नहीं दिखाया गया है।
मार्क ज़ुकरबर्ग की इस पोस्ट के कुछ ही देर बाद इसके विरोध में प्रतिक्रियाएं आनी शुरु हो गईं। इस पुराने मुद्दे पर भारतीय यूजर्स की ओर से एतराज जताया गया और इस गलती को सुधारने के लिए कहा गया है।
इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर बहस शुरु हो गई है कि आखिर, 'सही कश्मीर कहां है?' इस पोस्ट के बाद मार्क को लेकर लोगों ने कई तरह के सवाल पूछने शुरु कर दिए।'
RSS ने भी छापा था विवादित नक्शा
एक कमेंट कर यूजर ने पूछा, 'डियर मार्क आप कई बार भारत आ चुके हैं। इस फोटो को शेयर करने से पहले आपको भारतीय नक्शे की पुष्टि करनी चाहिए थी। मैं इस राज्य से आता हूं जिसे आपने भारत के नक्शे में नहीं दिखाया है। सच में निराशाजनक है।'
सोशल मीडिया पर लगातार हो रही आलोचना के बाद मार्क जुकरबर्ग ने इस गलती को सुधारा और नए नक्शे में कश्मीर को भारत के साथ जोड़ दिया।
ये गलती केवल मार्क से ही नहीं हुई है, हाल ही में आरएसएस के मुखपत्र आर्गनाइजर में भी भारत का विवादित नक्शा छापा गया था जिसपर जमकर बवाल हुआ था और अंत में आरएसएस को माफी मांगनी पड़ी थी।