फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Eye experts met Mehbooba

मुख्यमंत्री ने नेत्र सर्जनों से जाना कश्मीर हिंसा में घायल लोगों का हाल

Fri, 29 Jul 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 29 Jul 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
Eye experts met Mehbooba
महबूबा मुफ्ती - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शुक्रवार को श्रीनगर में घायलों का उपचार करने पदम श्री डा. एस नटराजन की अगुवाई में मुंबई से आई नेत्र विशेषज्ञों की टीम  के साथ बैठक में घायलों के नेत्रों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री को बताया गया कि तीन डाक्टरों की टीम जिसमें डा. सईद असगर हुसेन और डा. मड़वाह भी शामिल हैं ने पिछले तीन दिनों में एसएमएचएस अस्पताल में कई नेत्र घायलों का उपचार व आपरेशन भी किए हैं। 
विज्ञापन


बताया गया कि एसएमएचएस अस्पताल में नेत्र संबंधी 210 मरीजों का उपचार पिछले दो सप्ताह से चल रहा है। 173 प्रांरभिक स्तर पर संतोषजनक सर्जरी की गई है। 58 एडवांस सर्जरी भी की गई है। डा. नटराजन की देखरेख में 46 सर्जरी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जीएमसी श्रीनगर के अपथालमोलोजी विभाग के एचओडी डा. तारिक कुरैशी ने इस अवसर पर बताया कि अस्पताल में नेत्रों की सर्जरी के लिए पांच आपरेशन थियेटर काम कर रहे है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर डा. नटराजन की अगुवाई में पहुंची टीम और बार्डरलेस वर्ल्ड फाउंडेशन का आभार प्रकट किया और सभी डाक्टरों के निए निष्ठाभाव से किए जा रहे कार्य को सराहा।

उन्होंने कहा रियासती सरकार मरीजों को बेहतर उपचार मुहैया करवाने को प्रतिबद्ध है। अगर मरीज को रियासत के बाहर भेजने की जरूरत हैं तो वह भी किया जा रहा है। इस अवसर पर डा. नटराजन ने बताया कि श्रीनगर अस्पताल में मरीजों को बेहतर उपचार मिल रहा है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर एमएमएचएस अस्पताल को आंखों की देखभाल में सेंटर आफ एक्सीलेंस के तौर पर विकसित करने की इच्छा भी जताई। इस अवसर पर स्वास्थ्य राज्य मंत्री आसिया नक्काश व अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे। 

वहीं मुख्यमंत्री ने श्रीनगर में उच्च स्तरीय बैठक में शुक्रवार को 80000 करोड़ के प्रधानमंत्री विकास पैकेज पर हो रहे कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने ढांचागत परियोजनाओं के कार्यों में तेजी लाने के दिशा निर्देश भी जारी किए।


मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बताया की केंद्र सरकार ने सचिवों की टीम प्रधानमंत्री के निर्देशों पर बनाई हुई हैं जोकि प्रधानमंत्री विकास पैकेज के राशि को तेजी से जारी कर रही हैं ताकि परियोजनाओं पर तेजी से अमलीजामा पहनाया जा सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed